ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

गद्दा फैक्ट्री में आग का तांडव, जिंदा जला मजदूर; साथी झुलसा, छह दमकलों ने पाया काबू

By Sushil Sharma9 जुलाई 2026 को 4:27 am बजे3 min read

गद्दा फैक्ट्री में आग का तांडव, जिंदा जला मजदूर; साथी झुलसा, छह दमकलों ने पाया काबू

हापुड़ के धौलाना यूपीएसआईडीसी फेस-3 स्थित गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा। छह दमकलों ने आग पर पाया काबू, जांच जारी।

शेयर करें:

हापुड़। जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी फेस-3 में गुरुवार को गद्दे बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे दो मजदूर आग में फंस गए। इनमें एक मजदूर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

3369325

सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस, पिलखुवा क्षेत्राधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। काफी देर तक चले रेस्क्यू और राहत अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

3358758

पुलिस के अनुसार आग में झुलसे साबेज पुत्र हमीद निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं फैक्ट्री में कार्यरत गुलफाम पुत्र मुनफैद अली निवासी ग्राम गंगरोली, थाना दोघट, जनपद बागपत आग की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

3358699

घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया आग अज्ञात कारणों से लगना बताया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटी है।

3358695

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर और आसपास के उद्योगों में भी दहशत का माहौल रहा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई देता रहा। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की इकाइयों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hapur: Worker Burnt Alive in Mattress Factory Fire, Another Injured

Hapur: A massive fire broke out at a mattress manufacturing factory in UPSIDC Phase-3 under Dhaulana police station limits in Hapur district on Thursday, claiming the life of one worker and leaving another seriously injured.

3358748

According to police, the fire erupted suddenly due to unknown reasons while employees were working inside the factory. The flames spread rapidly, trapping two workers inside. One of them, Gulfam, son of Munfaid Ali, a resident of Gangroli village in Baghpat district, was burnt alive in the incident. The other worker, Sabez, son of Hamid, a resident of Dehra village in Hapur district, sustained burn injuries and was rushed to a nearby hospital, where he is undergoing treatment.

3358675

On receiving the information, teams from Dhaulana Police, the Pilkhuwa Circle Officer, and the Fire Department rushed to the spot. Six fire tenders were pressed into service, and after an intensive firefighting operation, the blaze was brought under control, preventing it from spreading to nearby industrial units.

3220332

Police recovered the deceased worker's body and sent it for post-mortem examination after completing the necessary legal formalities. The exact cause of the fire is yet to be ascertained. Officials from the police and fire department have launched an investigation, and further legal action will be taken based on the findings.

3227268

The incident created panic across the industrial area as thick smoke and towering flames engulfed the factory. Authorities are also examining whether adequate fire safety measures were in place at the unit.

3358677

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, हर बच्चे तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डीएम
राजनीति

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, हर बच्चे तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डीएम

Hapur News: जिलाधिकारी कविता मीना ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निपुण भारत मिशन, स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता, नामांकन, मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर।

1 दिन पहले

अवैध ओयो होटलों पर चला 'सिंघम' एक्शन, थाना प्रभारी प्रवीण ने बंद कराए अवैध होटल
राजनीति

अवैध ओयो होटलों पर चला 'सिंघम' एक्शन, थाना प्रभारी प्रवीण ने बंद कराए अवैध होटल

Hapur News, Babugarh Police, Praveen Kumar SHO, Illegal OYO Hotels, OYO Hotels Hapur, Sarai Act, Hapur Police Action

5 दिन पहले

आईजीआरएस जनसुनवाई में हापुड़ का प्रदेश में डंका, जून रैंकिंग में हासिल किया पांचवां स्थान
राजनीति

आईजीआरएस जनसुनवाई में हापुड़ का प्रदेश में डंका, जून रैंकिंग में हासिल किया पांचवां स्थान

Sushil Sharma

6 दिन पहले

गोल मार्किट में फिर चला पीला पंजा, कार्रवाई खत्म होते ही लौट आता है अतिक्रमण
राजनीति

गोल मार्किट में फिर चला पीला पंजा, कार्रवाई खत्म होते ही लौट आता है अतिक्रमण

सुशील शर्मा

7 दिन पहले