ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

हापुड़ में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट की नई व्यवस्था, 10 जुलाई से पटना मार्ग स्थित एडीटीसी सेंटर पर होगा ड्राइविंग टेस्ट

By Sushil Sharma8 जुलाई 2026 को 8:32 am बजे3 min read

हापुड़ में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट की नई व्यवस्था, 10 जुलाई से पटना मार्ग स्थित एडीटीसी सेंटर पर होगा ड्राइविंग टेस्ट

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाला ड्राइविंग स्किल टेस्ट मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय परिसर में नहीं, बल्कि पटना मार्ग पर बने नए स्वीकृत ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर (एडीटीसी) में कराया जाएगा। नई व्यवस्था 10 जुलाई से लागू होगी। इससे ड्राइविंग टेस्ट अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराया जा सकेगा।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

अब तक जिले में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों का परीक्षण मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर सड़क पर कराया जाता था। सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच टेस्ट होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी और कई बार यातायात भी प्रभावित होता था।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

परिवहन विभाग ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस पटना मार्ग स्थित एडीटीसी (Automated Driving Test Centre) को संचालन की अनुमति दे दी है। प्रशिक्षण केंद्र को ड्राइविंग परीक्षण कार्य संचालित करने की औपबंधिक स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय स्तर पर भी आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.37.14 PM

एआरटीओ (प्रशासन) छवि सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशों के अनुसार मैसर्स कपिल ट्रेनिंग कंपनी एटीएस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित प्रत्यायित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) को ड्राइविंग परीक्षण कराने के लिए अधिकृत किया गया है। यह केंद्र गांव पटना मार्ग पर स्थित है।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 9.55.39 AM

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई से जिले में बनने वाले एलएमवी (कार), एचएमवी (भारी वाहन), दोपहिया वाहन तथा ई-रिक्शा के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवश्यक स्किल टेस्ट अब इसी नए केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 4.47.20 PM

विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था से ड्राइविंग टेस्ट की गुणवत्ता में सुधार होगा और सभी आवेदकों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार निष्पक्ष तरीके से किया जा सकेगा। इससे फर्जीवाड़े और मानवीय हस्तक्षेप की संभावनाएं भी कम होंगी।

fgfhgbd

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले में प्रतिदिन करीब 70 नए और नवीनीकरण (रिन्यूअल) से जुड़े ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते हैं। नए टेस्ट सेंटर के शुरू होने से बड़ी संख्या में आवेदकों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 2.42.50 PM

Hapur Introduces New Driving Test Facility; Licence Tests to Shift to Patna Road ADTC from July 10

Hapur: Obtaining a driving licence in Hapur is set to become more streamlined and safer as the Transport Department has announced that all driving skill tests will now be conducted at the newly approved Automated Driving Test Centre (ADTC) on Patna Road, replacing the existing test location outside the ARTO office on Meerut Road. The new system will come into effect from July 10.

drfgsefrsw

Until now, applicants were required to take their driving tests on public roads outside the ARTO office, a practice that often raised safety concerns due to regular traffic movement and the possibility of accidents.

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

To improve transparency, road safety, and the quality of driver assessment, the Transport Department has authorised a dedicated automated testing facility equipped to conduct standardised driving evaluations.

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.46 PM (1)

ARTO (Administration) Chhavi Singh said that, following approval from the Transport Commissioner, M/s Kapil Training Company ATS Centre Private Limited has been granted provisional authorisation to operate the Accredited Driving Training Centre (ADTC) located on Patna Road.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM

From July 10, applicants seeking driving licences for Light Motor Vehicles (LMV), Heavy Motor Vehicles (HMV), two-wheelers, and e-rickshaws will have to complete their mandatory driving skill tests at the new ADTC instead of the ARTO office premises.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM

Officials believe that the automated testing system will ensure uniform evaluation standards, improve transparency, reduce human intervention, and make the licensing process more efficient.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

According to the Transport Department, around 70 new and renewal driving licence applications are processed every day in Hapur. The new testing centre is expected to provide a more organised, safer, and applicant-friendly testing environment while strengthening road safety standards across the district.

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMWhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM (1)gfhdfghrdfScreenshot 2026-07-01 150731

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें