बुधवार, 1 जुलाई 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

गोल मार्किट में फिर चला पीला पंजा, कार्रवाई खत्म होते ही लौट आता है अतिक्रमण

By Sushil Sharma1 जुलाई 2026 को 8:54 am बजे3 min read

गोल मार्किट में फिर चला पीला पंजा, कार्रवाई खत्म होते ही लौट आता है अतिक्रमण

सुशील शर्मा

शेयर करें:

हापुड़। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल गोल मार्किट में अवैध अतिक्रमण एक बार फिर नगरपालिका के लिए बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। वर्षों से लगातार चल रही अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बावजूद सड़कें पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रही हैं। बुधवार को नगरपालिका की टीम ने गोल मार्किट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया तथा दुकानों के बाहर रखा गया सामान भी जब्त किया। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

3358675

नगरपालिका की कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण और अस्थायी कब्जों को हटवाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर किसी प्रकार का सामान न रखा जाए, जिससे यातायात बाधित हो और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े।

3358687

गौरतलब है कि गोल मार्किट क्षेत्र में अतिक्रमण का मुद्दा नया नहीं है। नगरपालिका द्वारा पूर्व में भी कई बार बड़े स्तर पर अभियान चलाए जा चुके हैं, लेकिन स्थिति में स्थायी सुधार नहीं दिखाई दे रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए सड़कें खुली नजर आती हैं, लेकिन अधिकारियों के लौटते ही कई अतिक्रमणकारी दोबारा अपने सामान और अस्थायी ढांचे सड़क तक फैला लेते हैं। यही कारण है कि बार-बार अभियान चलाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

3358677

व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र माने जाने वाले इस क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनती है। राहगीरों, वाहन चालकों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने के बाद नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तो स्थिति में स्थायी सुधार संभव है।

3227268

नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और सार्वजनिक मार्गों पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Encroachment Drive Conducted Again in Hapur's Gol Market, Illegal Occupation Returns Soon After Action

Hapur: Illegal encroachment continues to pose a major challenge in Gol Market, one of the busiest commercial hubs and the heart of Hapur city. Despite repeated anti-encroachment drives carried out by the Municipal Council over the years, roads and public spaces remain affected by unauthorized occupation.

3220332

On Wednesday, the Municipal Council launched another special drive against illegal encroachments in Gol Market. Using heavy machinery, officials removed unauthorized structures extending onto public roads and cleared goods placed outside shops that were obstructing traffic and pedestrian movement. Public announcements were also made warning shopkeepers and encroachers against occupying public land in the future, with officials cautioning that strict action would be taken against violators.

3358748

During the operation, municipal teams cleared several stretches of road and footpaths that had been narrowed due to encroachments. Shopkeepers were instructed not to display merchandise or place items beyond their designated premises, as such practices create inconvenience for commuters and contribute to traffic congestion.

3358667

However, the recurring nature of the problem has raised concerns among local residents. Citizens point out that similar drives have been conducted numerous times in the past, yet the situation often returns to normal shortly after officials leave the area. According to local residents and traders, encroachers frequently reoccupy public spaces within hours of the completion of municipal action, restoring conditions to what they were before the drive.

3358750

Gol Market witnesses heavy daily footfall and vehicular movement, making encroachment a significant issue for traffic management and public convenience. Residents believe that regular monitoring and stricter enforcement are necessary to ensure lasting results rather than temporary relief.

3358676

Municipal Revenue Inspector Sunil Kumar stated that anti-encroachment drives are conducted periodically across the city and fines are imposed on violators. He said the campaign against illegal encroachments would continue and that strict action would be taken against anyone found occupying public roads and public spaces unlawfully.

33586653358749

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

2 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

3 दिन पहले

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
राजनीति

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।

5 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
राजनीति

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

5 दिन पहले