गुरुवार, 2 जुलाई 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

आईजीआरएस जनसुनवाई में हापुड़ का प्रदेश में डंका, जून रैंकिंग में हासिल किया पांचवां स्थान

By Sushil Sharma2 जुलाई 2026 को 3:25 pm बजे3 min read

आईजीआरएस जनसुनवाई में हापुड़ का प्रदेश में डंका, जून रैंकिंग में हासिल किया पांचवां स्थान

Sushil Sharma

शेयर करें:

हापुड़। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में हापुड़ जनपद ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश सरकार के आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) जनसुनवाई पोर्टल की जून 2026 की रैंकिंग में हापुड़ ने प्रदेश के 75 जनपदों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को जिला प्रशासन की बेहतर कार्यशैली, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है।

3369325

जून माह की मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त 98.7 प्रतिशत शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और प्रभावी कार्रवाई के चलते हापुड़ ने प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में अपनी जगह बनाई है।

3370272

इस सफलता पर जिलाधिकारी कविता मीना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और जिम्मेदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इस स्तर को बनाए रखने के लिए सभी विभाग पूरी गंभीरता से कार्य करें।

3227268

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

3358758

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित समस्या या शिकायत हो तो वे आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल अथवा जनसुनवाई मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी प्रगति और कार्रवाई की जानकारी आवेदक को समय-समय पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है।

3358675

जनपद की इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे टीम वर्क और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का परिणाम बताया। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि आने वाले महीनों में भी हापुड़ जनपद उत्कृष्ट प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए प्रदेश की शीर्ष रैंकिंग में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखेगा।

Hapur Secures 5th Rank in Uttar Pradesh in IGRS Grievance Redressal for June 2026

Hapur, July 2: Hapur district has achieved a significant milestone in public grievance redressal by securing the 5th position among all 75 districts of Uttar Pradesh in the Integrated Grievance Redressal System (IGRS) rankings for June 2026. The achievement reflects the district administration's commitment to transparent, efficient, and citizen-centric governance.

3358677

According to the June performance report, 98.7% of the complaints received through the IGRS portal were resolved within the prescribed time frame with quality disposal, placing Hapur among the state's top-performing districts.

3220332

Expressing satisfaction over the achievement, District Magistrate Kavita Meena said the success is the result of the dedicated efforts of all departmental officers and employees. She emphasized that timely and effective resolution of public grievances remains the administration's highest priority.

3358694

The District Magistrate directed all departments to ensure that no complaint remains pending unnecessarily and that every grievance is disposed of fairly, transparently, and within the stipulated time. She also instructed officials to provide proper feedback to complainants after action is taken.

3358695

Appealing to the public, the DM urged citizens to register their grievances through the IGRS portal or the Jansunwai mobile application for prompt resolution of issues related to government departments. She noted that applicants receive regular updates on the status of their complaints through SMS notifications, ensuring complete transparency in the grievance redressal process.

3358689

Chief Development Officer Shruti Sharma, Additional District Magistrate Sandeep Kumar, and other district-level officers also expressed happiness over the achievement, describing it as the result of effective teamwork, administrative efficiency, and a strong commitment to public service. They expressed confidence that Hapur would continue to maintain its high standards and improve its performance in the coming months.

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

गोल मार्किट में फिर चला पीला पंजा, कार्रवाई खत्म होते ही लौट आता है अतिक्रमण
राजनीति

गोल मार्किट में फिर चला पीला पंजा, कार्रवाई खत्म होते ही लौट आता है अतिक्रमण

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

4 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

4 दिन पहले

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
राजनीति

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।

7 दिन पहले