शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

अवैध ओयो होटलों पर चला 'सिंघम' एक्शन, थाना प्रभारी प्रवीण ने बंद कराए अवैध होटल

By Sushil Sharma3 जुलाई 2026 को 3:18 pm बजे3 min read

अवैध ओयो होटलों पर चला 'सिंघम' एक्शन, थाना प्रभारी प्रवीण ने बंद कराए अवैध होटल

Hapur News, Babugarh Police, Praveen Kumar SHO, Illegal OYO Hotels, OYO Hotels Hapur, Sarai Act, Hapur Police Action

शेयर करें:

हापुड़। जनपद में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सराय एक्ट और अन्य आवश्यक मानकों का पालन किए बिना संचालित कई ओयो होटलों को बंद करा दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

3369314

बताया गया कि बाबूगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से कई होटल बिना वैध दस्तावेजों और आवश्यक अनुमति के संचालित किए जा रहे थे। पुलिस को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि इन होटलों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसी के चलते थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपनी टीम के साथ औचक अभियान चलाकर होटलों की गहन जांच की।

3358758

जांच के दौरान कई होटल सराय एक्ट के तहत अनिवार्य पंजीकरण और अन्य निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं मिले। इस पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से ऐसे होटलों का संचालन बंद करा दिया और संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बिना वैधानिक अनुमति और नियमों का पालन किए होटल संचालित किए गए तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3358695

सूत्रों का कहना है कि बिना मानकों के संचालित हो रहे ऐसे होटलों में पूर्व में दुष्कर्म समेत अन्य आपराधिक घटनाओं के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद कुछ संचालक नियमों को दरकिनार कर होटल रहे है। इसी को देखते हुए पुलिस ने इस अभियान को पूरी गंभीरता से अंजाम दिया।

3358699

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की इस सख्त कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध होटलों पर लगातार कार्रवाई से अपराधों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र का माहौल अधिक सुरक्षित बनेगा।

3358748

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बिना सराय एक्ट पंजीकरण और निर्धारित मानकों के होटल संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hapur: Major Crackdown on Illegal OYO Hotels, Several Shut Down in Babugarh During Police Drive

Hapur: Taking a tough stand against illegally operated hotels, Hapur Police launched a special enforcement drive in Babugarh police station area, resulting in the closure of several OYO hotels found violating legal norms. The action, led by Babugarh Station House Officer (SHO) Praveen Kumar, created panic among hotel operators running their establishments without mandatory permissions.

3358675

According to police sources, several hotels in the Babugarh area had allegedly been operating without registration under the Sarai Act and were found violating prescribed operational standards. Acting on complaints and intelligence inputs, SHO Praveen Kumar, along with his police team, conducted surprise inspections at multiple hotels.

3220332

During the inspection, several establishments failed to produce the required documents and were found operating without mandatory registration and compliance with legal provisions. The police immediately ordered the closure of such hotels and warned the operators that strict legal action would be taken against anyone found running hotels without proper authorization in the future.

3227268

Police officials stated that, in the past, some illegally operated hotels lacking proper regulation had been linked to serious criminal incidents, including alleged rape cases. Despite this, a number of operators continued to run their businesses in violation of the law, prompting the administration to launch the crackdown.

3358677

The action led by SHO Praveen Kumar has been widely appreciated by local residents, who said that strict enforcement against illegal hotels would help curb criminal activities and improve public safety in the area.

3358667

The police have made it clear that the campaign against illegal hotels and other unlawful activities will continue across the district. Authorities warned that any hotel operating without registration under the Sarai Act or in violation of prescribed norms will face stringent legal action.

335867633586653358750

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

आईजीआरएस जनसुनवाई में हापुड़ का प्रदेश में डंका, जून रैंकिंग में हासिल किया पांचवां स्थान
राजनीति

आईजीआरएस जनसुनवाई में हापुड़ का प्रदेश में डंका, जून रैंकिंग में हासिल किया पांचवां स्थान

Sushil Sharma

1 दिन पहले

गोल मार्किट में फिर चला पीला पंजा, कार्रवाई खत्म होते ही लौट आता है अतिक्रमण
राजनीति

गोल मार्किट में फिर चला पीला पंजा, कार्रवाई खत्म होते ही लौट आता है अतिक्रमण

सुशील शर्मा

2 दिन पहले

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

5 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

5 दिन पहले