रहस्यमय परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुरानी बताई जा रही लाश
By Sushil Sharma•2 जुलाई 2026 को 8:29 am बजे•2 min read

गौरव राणा
हापुड़। जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना होने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मृतक की पहचान कराने का प्रयास भी शुरू कर दिया है।

बताया गया कि क्षेत्र से गुजर रहे लोगों की नजर एक स्थान पर पड़े शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। शव पुराना होने के कारण लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलने पर धौलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Elderly Man's Body Found in Hapur, Police Launch Investigation
Hapur: The discovery of an elderly man's body in the Dhaulana police station area of Hapur district created panic among local residents. As the body was believed to be several days old, the incident caused a sensation in the area. Upon receiving information, the local police reached the spot, inspected the scene, and launched an investigation. Efforts are also underway to establish the identity of the deceased by questioning nearby residents.

According to reports, passersby noticed a body lying at a location in the area. When they went closer, they found that the elderly man was dead. Since the body appeared to be several days old, they immediately informed the police. A large crowd soon gathered at the scene.

The Dhaulana police arrived promptly, conducted a detailed inspection of the spot, and took the body into custody before sending it for a post-mortem examination.

Investigators are also examining CCTV footage from nearby cameras and collecting other evidence to determine the exact circumstances surrounding the death.

The Station House Officer said that the exact cause of death will be known only after the post-mortem report is received. For now, the police are investigating the case from all possible angles.



संबंधित ख़बरें

रास्ते में घेरकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
sushil sharma
2 घंटे पहले

जमीन विवाद में जिला पूर्ति अधिकारी समेत पांच लोगों पर केस, जांच शुरू
sushil sharma
2 घंटे पहले

रामलीला मैदान में साप्ताहिक बाजार विवाद: चार दिन में जवाब देगी समिति
sushil sharma
2 घंटे पहले

मिशन सेफ फ्यूचर अभियान: दस्तावेज पूरे न होने पर आठ स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित
sushil sharma
2 घंटे पहले