25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार
By Sushil Sharma•2 जुलाई 2026 को 11:42 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़। थाना सिम्भावली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना देहात के अनुसार आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना सिम्भावली पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खुडलिया स्थित नए बाईपास पर आईटीआई कॉलेज के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लुकमान पुत्र इरफान निवासी ग्राम राजपुर, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद असलहे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Hapur Police Arrest ₹25,000 Rewarded POCSO Accused, Recover Illegal Firearm
Hapur, Uttar Pradesh: Simbhawali Police achieved a major breakthrough by arresting a wanted accused carrying a reward of ₹25,000 in connection with the abduction and rape of a minor girl. An illegal country-made pistol and a .315 bore live cartridge were recovered from his possession during the arrest.

According to the police, the accused had been absconding in a case registered under the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) and the Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) Act. Due to his prolonged evasion, a reward of ₹25,000 had been announced for his arrest.

Acting on a tip-off, Simbhawali Police laid a trap near the ITI College on the Khudliya New Bypass and successfully apprehended the accused.
The arrested accused has been identified as Lukman, son of Irfan, a resident of Rajpur village, under Simbhawali Police Station, Hapur district.

During the search, police recovered one illegal .315 bore country-made pistol along with one live cartridge. A separate case under the Arms Act has also been registered against him.

Police said the accused is being produced before the court after completing the necessary legal formalities. Officials reiterated that strict action will continue against offenders involved in crimes against women and children, and no absconding criminal will be spared.


संबंधित ख़बरें

जनशिकायतों के निस्तारण में मेरठ रेंज का प्रदेश में डंका, IGRS रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
सुशील शर्मा
49 मिनट पहले

बिना फिटनेस दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर बड़ा एक्शन, कई वाहन थाने में बंद, आठ की आरसी निलंबित
sushil sharma
2 घंटे पहले

चकबंदी में पारदर्शिता से नहीं होगा कोई समझौता, हर किसान को मिलेगा न्याय: डीएम कविता मीना
sushil sharma
2 घंटे पहले

रहस्यमय परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुरानी बताई जा रही लाश
गौरव राणा
5 घंटे पहले