ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बीच सड़क में खराब हुआ ट्रक, लंबा जाम; स्कूली वाहन समेत सैकड़ों वाहन फंसे

By Sushil Sharma8 जुलाई 2026 को 7:38 am बजे2 min read

मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बीच सड़क में खराब हुआ ट्रक, लंबा जाम; स्कूली वाहन समेत सैकड़ों वाहन फंसे

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। शहर के मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बुधवार को उस समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई, जब एक भारी ट्रक अचानक बीच सड़क में खराब होकर खड़ा हो गया। ट्रक के बीच फ्लाईओवर पर रुक जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ ही देर में पूरा मार्ग जाम की चपेट में आ गया।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

सुबह के व्यस्त समय में लगे इस जाम का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ा। कई स्कूली बसें और वैन लंबे समय तक जाम में फंसी रहीं, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में काफी देरी हुई। इसके अलावा कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक भी घंटों तक जाम में फंसे रहे।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने एक-एक लेन से वाहनों को निकालकर जाम कम करने की कोशिश की। साथ ही खराब ट्रक को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलाने की व्यवस्था भी की गई।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.37.14 PM

करीब काफी देर की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि जाम खुलने के बाद भी कुछ समय तक वाहनों का दबाव बना रहा।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 9.55.39 AM

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरठ रोड फ्लाईओवर पर किसी भी बड़े वाहन के खराब होने या दुर्घटना होने पर पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। लोगों ने फ्लाईओवर पर त्वरित राहत व्यवस्था और क्रेन की स्थायी तैनाती की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से जल्द निपटा जा सके।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 2.42.50 PM

Truck Breaks Down on Meerut Road Flyover, Massive Traffic Jam Leaves School Vehicles Stranded

Hapur: Traffic movement came to a standstill on the Meerut Road Flyover in Hapur on Wednesday after a heavy truck suddenly broke down in the middle of the road. The incident triggered a massive traffic jam on both sides of the flyover, leaving hundreds of vehicles stranded for a considerable time.

fgfhgbd

The congestion occurred during the morning rush hour, severely affecting commuters. Several school buses and vans carrying students were caught in the gridlock, causing delays in reaching schools. Office-goers, private vehicles, commercial transport, and two-wheelers also remained stuck in the traffic for a long time.

drfgsefrsw

After receiving information about the incident, local police rushed to the spot and initiated traffic management measures. Officers attempted to ease congestion by allowing vehicles to pass through alternate lanes while arranging for a crane to remove the stranded truck.

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

Following sustained efforts, the disabled truck was eventually removed from the flyover, allowing traffic to resume gradually. However, heavy vehicle movement continued for some time before normal traffic flow was restored.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

Residents stated that even a single breakdown or accident on the Meerut Road Flyover is enough to disrupt traffic across a large part of the city. They urged the authorities to ensure quick-response recovery vehicles and permanent emergency arrangements on the flyover to prevent similar traffic disruptions in the future.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AMWhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AMWhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMWhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM (1)

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

हापुड़ में सरकारी अस्पतालों में घटे प्रसव, 90 से अधिक क्षेत्रों की गर्भवतियां नहीं पहुंचीं सीएचसी; स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में सरकारी अस्पतालों में घटे प्रसव, 90 से अधिक क्षेत्रों की गर्भवतियां नहीं पहुंचीं सीएचसी; स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

sushil sharma

1 घंटे पहले

कुचेसर चौपला सर्विस रोड पर बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, पांच लोग घायल; हादसे से मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

कुचेसर चौपला सर्विस रोड पर बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, पांच लोग घायल; हादसे से मची अफरा-तफरी

sushil sharma

1 घंटे पहले

हापुड़ में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट की नई व्यवस्था, 10 जुलाई से पटना मार्ग स्थित एडीटीसी सेंटर पर होगा ड्राइविंग टेस्ट
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट की नई व्यवस्था, 10 जुलाई से पटना मार्ग स्थित एडीटीसी सेंटर पर होगा ड्राइविंग टेस्ट

sushil sharma

1 घंटे पहले

पारिवारिक विवाद से आहत वृद्ध ने गंगा में जान देने का किया प्रयास, मल्लाहों की सतर्कता से बची जिंदगी; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

पारिवारिक विवाद से आहत वृद्ध ने गंगा में जान देने का किया प्रयास, मल्लाहों की सतर्कता से बची जिंदगी; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

sushil sharma

1 घंटे पहले