ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

सिम्स में राष्ट्रीय सीएमई का आयोजन, एआरटी और बांझपन उपचार की आधुनिक तकनीकों पर मंथन

By Sushil Sharma4 min read

सिम्स में राष्ट्रीय सीएमई का आयोजन, एआरटी और बांझपन उपचार की आधुनिक तकनीकों पर मंथन

Sushil Sharma

शेयर करें:

हापुड़। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड हॉस्पिटल (सिम्स) में गुरुवार को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से "जीनोविया–आईएसएआर राष्ट्रीय पीजी शिक्षण पहल" के तहत सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी) एवं बांझपन प्रबंधन विषय पर राष्ट्रीय स्तर की सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित आईवीएफ एवं प्रजनन चिकित्सा विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों, शोध और उपचार पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की।

drfgsefrsw

कार्यक्रम का शुभारंभ विशेषज्ञ चिकित्सकों के संबोधन के साथ हुआ। सीएमई का मुख्य उद्देश्य स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के ज्ञान, नैदानिक दक्षता और आधुनिक प्रजनन चिकित्सा की समझ को मजबूत बनाना था, ताकि भविष्य के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों को बदलते चिकित्सा परिदृश्य के अनुरूप तैयार किया जा सके।

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.36.28 PM

कार्यक्रम के दौरान प्रजनन शरीर क्रिया विज्ञान, ओवेरियन रिजर्व असेसमेंट, कंट्रोल्ड ओवेरियन स्टिम्युलेशन, आईवीएफ लैब वर्कफ़्लो, भ्रूण विकास, पुरुष बांझपन, इंफर्टिलिटी अल्ट्रासाउंड, एआरटी से जुड़ी जटिलताओं, नैतिक एवं कानूनी पहलुओं तथा प्रजनन चिकित्सा के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत व्याख्यान दिए। सभी सत्र वैज्ञानिक तथ्यों और व्यावहारिक अनुभवों पर आधारित रहे, जिससे प्रतिभागियों को विषय की गहन जानकारी मिली।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.36.08 AM

लोकप्रिय हॉस्पिटल मेरठ की आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. ईशा ने कई तकनीकी सत्रों का संचालन करते हुए आधुनिक आईवीएफ तकनीकों, बांझपन के उपचार और अपने क्लीनिकल अनुभव साझा किए। वहीं नई दिल्ली स्थित द क्लीनिक्स, ग्रीन पार्क की वरिष्ठ स्त्री रोग एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नीति विजय ने साक्ष्य आधारित बांझपन प्रबंधन, आधुनिक आईवीएफ पद्धतियों और प्रजनन चिकित्सा के नए आयामों पर विस्तार से जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.46 PM (1)

सीएमई के दौरान इंटरैक्टिव लेक्चर, क्लीनिकल केस डिस्कशन, केस आधारित शिक्षण, शैक्षणिक वीडियो प्रस्तुति और प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से जटिल चिकित्सीय मामलों पर चर्चा कर अपनी शंकाओं का समाधान कराया। विशेषज्ञों ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा में निरंतर अपडेट रहना और नई तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पारिधि गर्ग ने सभी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, वैज्ञानिक सोच और गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.15 AM (1)

संस्थान की प्राचार्या डॉ. बरखा गुप्ता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मेजर जनरल डॉ. चरनजीत सिंह आहलूवालिया, सीनियर एडवाइजर ब्रिगेडियर डॉ. आर.के. सहगल, निदेशक रघुवर दत्त तथा महाप्रबंधक एन. वर्धराजन ने आयोजन की सफलता पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन तथा वाइस चेयरपर्सन सुश्री रम्या रामचंद्रन ने आयोजन समिति, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा में नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के माध्यम से ही भविष्य के कुशल चिकित्सकों का निर्माण संभव है।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 4.47.20 PM

SIMS Hosts National CME on Assisted Reproductive Technology and Infertility Management under Genovia ISAR PG Teaching Initiative

Hapur: Saraswati Institute of Medical Sciences and Hospital (SIMS), Hapur, successfully organized a National Continuing Medical Education (CME) programme on Assisted Reproductive Technology (ART) and Infertility Management under the Genovia ISAR National PG Teaching Initiative. The academic event was conducted by the Department of Obstetrics and Gynaecology with the objective of enhancing the clinical knowledge and practical skills of postgraduate medical students in the rapidly evolving field of reproductive medicine.

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

The CME brought together renowned IVF and reproductive medicine specialists from across the country, who delivered comprehensive lectures on reproductive physiology, ovarian reserve assessment, controlled ovarian stimulation protocols, IVF laboratory workflow, embryo development, male infertility, infertility ultrasound, ART complications, ethical and legal aspects of reproductive medicine, and future advances in fertility treatment.

WhatsApp Image 2026-05-17 at 9.55.39 AM

Dr. Isha, IVF Specialist from Lokpriya Hospital, Meerut, conducted several scientific sessions, sharing her expertise on modern infertility treatment, IVF procedures, and clinical practices. Dr. Neeti Vijay, Senior Gynaecologist and IVF Specialist from The Clinics, Green Park, New Delhi, delivered insightful lectures on evidence-based infertility management and the latest advancements in assisted reproductive technologies.

The programme also featured interactive lectures, clinical case discussions, educational videos, case-based learning sessions, and question-and-answer interactions, enabling postgraduate students to gain practical insights from experienced specialists. Participants appreciated the opportunity to discuss complex clinical cases and improve their confidence in managing infertility-related conditions.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

Prof. Dr. Paridhi Garg, Head of the Department of Obstetrics and Gynaecology, thanked the guest faculty and participants, stating that such academic initiatives play a crucial role in preparing future obstetricians and gynaecologists with scientific thinking, advanced clinical skills, and patient-centred care.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM

Principal Dr. Barkha Gupta, Medical Superintendent Major General Dr. Charanjit Singh Ahluwalia, Senior Advisor Brigadier Dr. R.K. Sehgal, Director Raghuvar Dutt, General Manager N. Vardharajan, Founder and Chairman Dr. J. Ramachandran, and Vice Chairperson Ms. Ramya Ramachandran congratulated the department on the successful organization of the national CME. They emphasized that continuous innovation, research, and skill development are essential for producing competent healthcare professionals and strengthening the quality of medical education and patient care.

WhatsApp Image 2026-07-23 at 3.25.33 PM

The successful event reaffirmed SIMS Hapur's commitment to excellence in medical education, research, and advanced healthcare, while providing postgraduate students with exposure to the latest developments in assisted reproductive technology and infertility management.

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMWhatsApp Image 2026-05-12 at 6.37.17 PMgfhdfghrdfScreenshot 2026-07-01 150731

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें