ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

कांवड़ यात्रा पर मेरठ रेंज हाई अलर्ट, 969 किमी मार्गों पर सुरक्षा का अभेद्य कवच

By Sushil Sharma4 min read

कांवड़ यात्रा पर मेरठ रेंज हाई अलर्ट, 969 किमी मार्गों पर सुरक्षा का अभेद्य कवच

Sushil Sharma

शेयर करें:

हापुड़। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस वर्ष मेरठ रेंज के चार जनपदों में 969 किलोमीटर लंबे 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर लाखों शिवभक्तों की आवाजाही होगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 148 बैरियर स्थापित किए जाएंगे, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) भी सक्रिय रहेगी।

drfgsefrsw

डीआईजी ने बताया कि मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत जनपदों में स्थित 32 प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक होगा तथा 12 श्रावण मेलों का आयोजन किया जाएगा। सभी मंदिरों और मेला स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.36.28 PM (2)

कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे अधिक भीड़ गंगा घाटों और जल भराव स्थलों पर रहती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। घाटों, नदियों और नहरों पर 157 नावें तथा 139 प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा ब्रजघाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर जल पुलिस, फ्लड कंपनी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.36.08 AM

घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए डबल बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, खोया-पाया केंद्र, कंट्रोल रूम, चेतावनी बोर्ड और वॉच टावर स्थापित किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

मेरठ रेंज के आंकड़ों के अनुसार मेरठ जनपद में सात प्रमुख कांवड़ मार्ग 228 किलोमीटर क्षेत्र में संचालित होंगे, जहां 26 बैरियर लगाए जाएंगे। बुलंदशहर में 10 प्रमुख मार्ग 446 किलोमीटर क्षेत्र में होंगे और यहां सर्वाधिक 65 बैरियर स्थापित किए जाएंगे। बागपत में छह प्रमुख मार्ग 164 किलोमीटर क्षेत्र में संचालित होंगे, जहां 51 बैरियर लगाए जाएंगे। वहीं हापुड़ जनपद में पांच प्रमुख कांवड़ मार्ग 131 किलोमीटर क्षेत्र में होंगे और यहां छह बैरियर लगाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.46 PM (1)

हापुड़ में आठ प्रमुख शिव मंदिरों पर जलाभिषेक और तीन श्रावण मेलों का आयोजन होगा। वहीं घाटों की सुरक्षा के लिए जनपद में 100 नावों और 26 प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की जाएगी, जो पूरे यात्रा काल में सतर्क रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.15 AM (1)

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक नाव में लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। नहरों और नदियों के आसपास स्थित पुलिस चौकियों तथा मोबाइल पुलिस वाहनों में भी लाइफ जैकेट रखी जाएं। साथ ही मंदिर प्रबंधन समितियों, मेला आयोजकों, नाविकों और गोताखोरों के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 4.47.19 PM

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों और अधिकृत घाटों का ही उपयोग करें, गहरे पानी में उतरने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

gfhdfghrdf

Meerut Range Tightens Security for Kanwar Yatra 2026; 148 Barricades, 157 Boats and 139 Divers Deployed

Hapur: The Meerut Range Police has rolled out an extensive security and traffic management plan for Kanwar Yatra 2026 to ensure a safe and smooth pilgrimage during the holy month of Shravan. Deputy Inspector General (DIG) of Police, Kalanidhi Naithani, said that the annual pilgrimage will be conducted across 28 major Kanwar routes covering 969 kilometres in the four districts of Meerut Range.

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

To strengthen security and regulate traffic, 148 barricades will be installed along the pilgrimage routes. Police control rooms, CCTV surveillance, watch towers and public announcement systems have also been put in place to monitor the movement of devotees and respond quickly to emergencies.

A total of 32 major Shiva temples across the range will witness Jalabhishek rituals, while 12 Shravan fairs will be organised during the pilgrimage period. Additional police personnel will be deployed at all important temples and fairgrounds.

WhatsApp Image 2026-05-17 at 9.55.39 AM

Considering the heavy rush at riverbanks and water collection points, the administration has made elaborate safety arrangements. 157 boats and 139 trained divers will be deployed across rivers, canals and ghats. Water Police, Flood Companies, NDRF and SDRF teams will remain stationed at Brajghat and other major ghats throughout the pilgrimage.

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

Safety infrastructure at the ghats includes double barricading, adequate lighting, parking facilities, lost-and-found centres, control rooms, public address systems and watch towers. Sensitive locations will remain under continuous CCTV surveillance.

According to the official plan, Meerut district will have seven major Kanwar routes covering 228 km, Bulandshahr will have ten routes covering 446 km, Baghpat will have six routes spanning 164 km, while Hapur will have five routes covering 131 km. Hapur alone will deploy 100 boats and 26 trained divers at its ghats to ensure the safety of devotees.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

DIG Naithani has directed all district police chiefs to ensure that every boat carries life jackets and that police posts and mobile patrol units near rivers and canals are also equipped with life-saving gear. Meetings with temple committees, fair organisers, boat operators and divers have also been ordered to ensure seamless coordination.

WhatsApp Image 2026-05-12 at 6.37.18 PM

The administration has appealed to devotees to use only designated routes and authorised ghats, avoid venturing into deep waters, and immediately report any emergency or suspicious activity to the nearest police control room.

WhatsApp Image 2026-07-23 at 3.24.58 PMWhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMWhatsApp Image 2026-07-01 at 2.42.50 PMScreenshot 2026-07-01 150731Arogya Hospital

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें