बारिश में ढहा मजदूर का कच्चा घर, समय रहते बाहर निकलने से सुरक्षित बचा पूरा परिवार
By Sushil Sharma•3 जुलाई 2026 को 8:33 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़/सिंभावली। लगातार हो रही बारिश के बीच सिंभावली क्षेत्र के मोहम्मदपुर खुड़लिया गांव में एक मजदूर का कच्चा मकान अचानक ढह गया। राहत की बात यह रही कि मकान गिरने से पहले परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

पीड़ित परमा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रह रहे थे। बारिश के दौरान मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था, लेकिन समय रहते बाहर निकल जाने से सभी सुरक्षित बच गए।

ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले हुई बारिश में भी मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय राजस्व विभाग ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया था। हालांकि अब तक न तो आवास उपलब्ध कराया गया और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिली।

मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है। इस संबंध में तहसीलदार पवन यादव ने कहा कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी और नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Labourer’s Mud House Collapses During Rain, Family Escapes Safely
Hapur/Simbhawali: A mud house belonging to a labourer's family collapsed during heavy rainfall in Mohammadpur Khudaliya village of Simbhawali, leaving the family without shelter. Fortunately, all family members managed to step outside just before the structure gave way, preventing a serious accident.

According to the family, labourer Parma had been living in the old mud house with his wife and two young children. During Thursday's rainfall, a major portion of the house suddenly collapsed. Although everyone was inside at the time, they escaped safely moments before the incident.

Villagers said the house had already suffered damage during an earlier spell of rain. Following that incident, a revenue department team had inspected the site and reportedly assured the family that they would receive government housing assistance. However, no house or financial support has been provided so far.

With their home destroyed, the family is now facing serious difficulties in finding shelter and ensuring the safety of their children.

Tehsildar Pawan Yadav said a revenue team would inspect the site and appropriate action would be taken to provide assistance as per government rules.


संबंधित ख़बरें

अवैध मिट्टी खनन का विरोध पड़ा भारी, धौलाना में युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला
sushil sharma
49 मिनट पहले

20 हजार स्टांप वेंडरों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, बोले- शासनादेश वापस लें, नहीं तो एक लाख लोगों पर आएगा रोजी-रोटी का संकट
गौरव राणा
1 घंटे पहले

लखनऊ आम महोत्सव में हापुड़ का जलवा, मुख्यमंत्री ने किया गढ़मुक्तेश्वर के एफपीओ को सम्मानित
sushil sharma
1 घंटे पहले

बिजली के खंभे पर तारों में आग लगने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल, लोगों में मचा हड़कंप
sushil sharma
2 घंटे पहले