ट्रेनों में बढ़ेगी सुविधा, पद्मावत और अयोध्या एक्सप्रेस में जुड़ेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
By Sushil Sharma•3 जुलाई 2026 को 6:54 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़। यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया है। इस व्यवस्था से हापुड़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर अधिक सुविधाजनक होगा।

रेलवे के अनुसार, प्रतापगढ़ से दिल्ली आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 7 जुलाई से 10 जुलाई तक तथा दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

इसी तरह अयोध्या से दिल्ली आने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 9 जुलाई से 12 जुलाई तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 8 जुलाई से 11 जुलाई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच उपलब्ध रहेगा।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग को कम करने के उद्देश्य से यह अस्थायी व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में मदद मिलेगी।

Railways to Add Extra Sleeper Coaches in Padmavat and Ayodhya Express to Ease Passenger Rush
Hapur: To reduce long waiting lists and accommodate the growing number of passengers, the Indian Railways has decided to attach additional sleeper coaches to selected trains stopping at Hapur railway station. The move is expected to improve seat availability and provide greater convenience to travelers.

According to railway officials, Padmavat Express running from Pratapgarh to Delhi will operate with one extra sleeper coach from July 7 to July 10, while the Delhi to Pratapgarh service will have the additional coach from July 10 to July 13.

Similarly, Ayodhya Express traveling from Ayodhya to Delhi will include an extra sleeper coach from July 9 to July 12, and the Delhi to Ayodhya service will run with the additional coach from July 8 to July 11.

Senior Divisional Commercial Manager of the Moradabad Division, Mahesh Yadav, said the temporary arrangement has been introduced to manage increased passenger demand and reduce waiting lists, ensuring a more comfortable travel experience.




संबंधित ख़बरें

अवैध मिट्टी खनन का विरोध पड़ा भारी, धौलाना में युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला
sushil sharma
35 मिनट पहले

20 हजार स्टांप वेंडरों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, बोले- शासनादेश वापस लें, नहीं तो एक लाख लोगों पर आएगा रोजी-रोटी का संकट
गौरव राणा
1 घंटे पहले

लखनऊ आम महोत्सव में हापुड़ का जलवा, मुख्यमंत्री ने किया गढ़मुक्तेश्वर के एफपीओ को सम्मानित
sushil sharma
1 घंटे पहले

बिजली के खंभे पर तारों में आग लगने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल, लोगों में मचा हड़कंप
sushil sharma
2 घंटे पहले