शुक्रवार, 3 जुलाई 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

गुरुद्वारे में मिट्टी ढोती नजर आईं डीएम कविता मीना, गुरुद्वारे में श्रमदान कर दिया सेवा का संदेश

By Sushil Sharma3 जुलाई 2026 को 2:24 pm बजे4 min read

गुरुद्वारे में मिट्टी ढोती नजर आईं डीएम कविता मीना, गुरुद्वारे में श्रमदान कर दिया सेवा का संदेश

DM Kavita Meena, Garhmukteshwar News, Gurdwara Beautification, Gurdwara Seva, Shramdaan, Sikh Community

शेयर करें:

हापुड़। आमतौर पर जिलाधिकारी को सरकारी बैठकों, निरीक्षणों और जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाते हुए देखा जाता है, लेकिन शुक्रवार को हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना का एक अलग ही रूप देखने को मिला। जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ जिले की कमान संभाल रहीं डीएम जब गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं स्थित गुरुद्वारे में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य में श्रमदान करती नजर आईं तो वहां मौजूद हर व्यक्ति उनकी सादगी और सेवा भावना का कायल हो गया।

3369313

गुरुद्वारे में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना ने किसी औपचारिकता तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने अपने हाथों में कसला उठाया, मिट्टी भरी और उसे तसले में डालकर स्वयं सिर पर रखकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया। प्रशासनिक जिले की सर्वोच्च अधिकारी को आम लोगों की तरह श्रमदान करते देख मौके पर मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

3358758

जिलाधिकारी के इस कदम ने यह संदेश दिया कि सेवा और श्रम का कोई पद या स्तर नहीं होता। समाज और धार्मिक स्थलों के विकास में जनसहभागिता जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही प्रशासन की सहभागिता भी प्रेरणादायक होती है। गुरुद्वारे में मौजूद सिख समाज के लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर सेवा, समर्पण और विनम्रता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य निश्चित रूप से समाज के अन्य लोगों को भी सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करेगा।

3358675

मौके पर मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी के इस व्यवहार की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारी यदि स्वयं मैदान में उतरकर इस तरह कार्य करेंगे तो आम जनता भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएगी। गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

3220332

जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि सेवा का भाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होना चाहिए। गुरुद्वारों में सेवा की परंपरा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है और इसमें सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा भावना के प्रतीक भी हैं। ऐसे स्थानों के विकास और स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए योगदान देना चाहिए। यदि समाज और प्रशासन मिलकर जनहित के कार्य करें तो विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि श्रमदान किसी व्यक्ति को छोटा या बड़ा नहीं बनाता, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है। सभी लोगों को अपने आसपास के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए समय-समय पर आगे आना चाहिए। प्रशासन भी ऐसे जनसहभागिता वाले कार्यों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा, ताकि स्वच्छ, सुंदर और समरस समाज का निर्माण किया जा सके।

Hapur DM Kavita Meena Sets an Example of Service, Participates in Beautification Work at Gurdwara

Hapur: Hapur District Magistrate Kavita Meena was seen in a unique and inspiring role on Friday, winning appreciation from members of the Sikh community for her spirit of service and humility. While she is known for efficiently handling public grievances and overseeing administrative responsibilities in the district, the DM surprised everyone by actively participating in the beautification work at the Gurdwara located at Nakka Kuan in Garhmukteshwar.

3227268

Instead of limiting herself to a formal inspection, District Magistrate Kavita Meena joined the ongoing voluntary service (Shramdaan). She picked up a spade, filled soil into a pan, carried it on her head, and personally helped transport and spread the soil as part of the beautification drive.

3358748

Her gesture drew widespread appreciation from the people present at the Gurdwara. Members of the Sikh community praised the District Magistrate for setting an example of humility, dedication, and public service. They said that her willingness to work alongside volunteers reflected the true spirit of community participation and inspired others to contribute to social and religious development activities.

3358749

Onlookers described the moment as remarkable, saying it is rare to witness a senior administrative officer participating in physical labour with such sincerity. Many believed that such initiatives strengthen public trust in the administration and encourage citizens to take an active role in community welfare.

3358667

Speaking on the occasion, District Magistrate Kavita Meena said that the spirit of selfless service should be an integral part of everyone's life. She said that the tradition of Seva in Gurdwaras is an inspiration for society and that participating in such service is a matter of privilege. She added that religious places are not only centres of faith but also symbols of social harmony, unity, and collective responsibility.

3358677

The District Magistrate further stated that every citizen should contribute towards the cleanliness, beautification, and maintenance of public and religious places. She emphasized that when the administration and society work together, development becomes more meaningful and effective. According to her, voluntary labour reflects a person's commitment and sensitivity towards society, and the district administration will continue to support initiatives that promote public participation and community welfare.

335867633586653358689335869733586853220710

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश

Hapur News, Hapur DM News, Hapur District Magistrate, DM Hapur Inspection, Chief Minister Model Composite School, CM Model School Hapur, Dhaulana Karanpur Road, School Construction Hapur, Hapur Education News

2 घंटे पहले

कांवड़ यात्रा 2026: हापुड़ में सुरक्षा और सुविधाओं का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा 2026: हापुड़ में सुरक्षा और सुविधाओं का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Hapur Administration Kanwar Yatra Security Kanwar Yatra Hapur Breaking Hapur News Local News Hapur UP News Latest Hapur News Hapur DM Hapur SP Kanwar Yatra Update Sawan 2026

3 घंटे पहले

अवैध मिट्टी खनन का विरोध पड़ा भारी, धौलाना में युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश

अवैध मिट्टी खनन का विरोध पड़ा भारी, धौलाना में युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला

sushil sharma

5 घंटे पहले

20 हजार स्टांप वेंडरों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, बोले- शासनादेश वापस लें, नहीं तो एक लाख लोगों पर आएगा रोजी-रोटी का संकट
उत्तर प्रदेश

20 हजार स्टांप वेंडरों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, बोले- शासनादेश वापस लें, नहीं तो एक लाख लोगों पर आएगा रोजी-रोटी का संकट

गौरव राणा

5 घंटे पहले