ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

15 जुलाई से शुरू होंगी गुप्त नवरात्रि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5:33 से 10:09 बजे तक

By Sushil Sharma3 min read

15 जुलाई से शुरू होंगी गुप्त नवरात्रि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5:33 से 10:09 बजे तक

Sushil Sharma

शेयर करें:

हापुड़। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि बुधवार 15 जुलाई से प्रारंभ होकर 23 जुलाई तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रि वर्ष में दो बार आती है। पहली माघ मास और दूसरी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है। यह नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र साधना, मंत्र जाप, देवी उपासना तथा आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

drfgsefrsw

उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान दस महाविद्याओं की आराधना का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां काली, मां तारा, मां त्रिपुरसुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी तथा मां कमला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई साधना से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.36.28 PM

पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन प्रातः स्नान के बाद शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करनी चाहिए। इस वर्ष कलश स्थापना का शुभ समय प्रातः 5 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मां दुर्गा अथवा अपनी इष्ट देवी का पूजन कर दुर्गा सप्तशती, देवी कवच अथवा 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ रहेगा।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.36.08 AM

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ग्रहण करें, ब्रह्मचर्य का पालन करें तथा नवमी तिथि पर कन्या पूजन अवश्य करें। साथ ही मांस, मदिरा एवं तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज रखें। क्रोध, असत्य, कटु वचन और अपशब्दों से दूर रहकर साधना के सभी नियमों का पालन करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.15 AM (1)

ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने श्रद्धालुओं से गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा, संयम और नियमपूर्वक देवी आराधना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह नौ दिवसीय पर्व आत्मशुद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और शक्ति उपासना का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.46 PM (2)

Gupt Navratri Begins on July 15; Auspicious Kalash Sthapana Muhurat from 5:33 AM to 10:09 AM

Hapur: The sacred festival of Gupt Navratri will commence on Wednesday, July 15, and continue until July 23. According to renowned astrologer Pt. Subodh Pandey, Gupt Navratri is observed twice a year during the Shukla Paksha of Magha and Ashadha months. The nine-day festival is considered highly significant for Tantra Sadhana, mantra chanting, Goddess worship, and spiritual practices.

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

Pt. Pandey explained that Gupt Navratri is especially dedicated to the worship of the Ten Mahavidyas (Dasha Mahavidyas) Goddess Kali, Tara, Tripura Sundari, Bhuvaneshwari, Chhinnamasta, Bhairavi, Dhumavati, Baglamukhi, Matangi, and Kamala. Devotees believe that sincere worship and disciplined spiritual practices during these days invite divine blessings and help fulfill their wishes.

WhatsApp Image 2026-05-12 at 6.37.17 PM

He advised devotees to perform Kalash Sthapana after taking a holy bath on the first day of Navratri. This year, the auspicious time for Kalash Sthapana is from 5:33 AM to 10:09 AM. After the ritual, devotees should worship Goddess Durga or their chosen deity and recite the Durga Saptashati, Devi Kavach, or chant the sacred mantra "Om Aim Hreem Kleem Chamundayai Vichche".

WhatsApp Image 2026-06-16 at 4.47.19 PM

Pt. Pandey further urged devotees to maintain a satvik (pure vegetarian) diet, observe celibacy, and perform Kanya Pujan on the ninth day of Navratri. He also advised avoiding meat, alcohol, and tamasic food, while staying away from anger, lies, and abusive language. Following the spiritual disciplines with devotion is believed to bring peace, prosperity, and the blessings of Goddess Durga.

gfhdfghrdf

Describing Gupt Navratri as a powerful period for self-purification, spiritual growth, and divine worship, Pt. Subodh Pandey appealed to devotees to observe the festival with faith, discipline, and devotion.

Screenshot 2026-07-01 150731Arogya Hospital

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें