ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ा, खादर क्षेत्र के गांवों में बढ़ी सतर्कता
By Sushil Sharma•3 जुलाई 2026 को 8:25 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़/ब्रजघाट। ब्रजघाट स्थित गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नदी के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

बुधवार को जहां जलस्तर 196.69 मीटर था, वहीं बृहस्पतिवार दोपहर तक यह बढ़कर 196.86 मीटर (समुद्र तल से) पहुंच गया। हालांकि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन लगातार हो रही बढ़ोतरी पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने वाली भारी बारिश का सीधा प्रभाव गंगा के जलस्तर पर पड़ता है। यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो खादर क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका बढ़ सकती है।

एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने बाढ़ चौकियां स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Ganga Water Level Rises by 17 cm in 24 Hours at Brijghat, Administration on Alert
Hapur/Brijghat: The water level of the Ganga River at Brijghat has continued to rise, prompting increased vigilance in villages located in the Khadar region. According to the latest data released by the Central Water Commission, the river level increased by 17 centimeters within the last 24 hours.

The water level rose from 196.69 meters on Wednesday to 196.86 meters above mean sea level by Thursday afternoon. Although the river is still flowing below the danger mark, officials are closely monitoring the situation.

Authorities say that heavy rainfall in the hilly regions of Uttarakhand and the plains of western Uttar Pradesh during the monsoon season typically leads to a rise in the Ganga's water level. If the current trend continues over the coming days, low-lying villages in the Khadar belt could face waterlogging and possible flood-related problems.

Sub-Divisional Magistrate Shriram Yadav said that preparations have begun for setting up flood relief outposts as a precautionary measure. He added that the situation remains under control at present, but continuous monitoring is being carried out.




संबंधित ख़बरें

अवैध मिट्टी खनन का विरोध पड़ा भारी, धौलाना में युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला
sushil sharma
42 मिनट पहले

20 हजार स्टांप वेंडरों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, बोले- शासनादेश वापस लें, नहीं तो एक लाख लोगों पर आएगा रोजी-रोटी का संकट
गौरव राणा
1 घंटे पहले

लखनऊ आम महोत्सव में हापुड़ का जलवा, मुख्यमंत्री ने किया गढ़मुक्तेश्वर के एफपीओ को सम्मानित
sushil sharma
1 घंटे पहले

बिजली के खंभे पर तारों में आग लगने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल, लोगों में मचा हड़कंप
sushil sharma
2 घंटे पहले