ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

चुनावी बिगुल: पिलखुवा से भाजपा ने फूंका विजय का शंख, बूथ अध्यक्षों को दिया 'हर घर संपर्क' का मंत्र

By Sushil Sharma4 min read

चुनावी बिगुल: पिलखुवा से भाजपा ने फूंका विजय का शंख, बूथ अध्यक्षों को दिया 'हर घर संपर्क' का मंत्र

अजय वर्मा

शेयर करें:

पिलखुवा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए बुधवार को पिलखुवा के बांके बिहारी मंडप में विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया। धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि मौजूद रहे।

3482987

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि किसी भी चुनाव की वास्तविक जीत बूथ से ही तय होती है। बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार बनती है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क बनाए रखने, नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने, बूथ समितियों को सक्रिय रखने तथा पन्ना प्रमुखों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

3369314

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के समय ही नहीं बल्कि वर्षभर जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहेगा, तभी लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

3358699

मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सेवा, समर्पण और अनुशासन की मजबूत नींव पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही हर चुनावी विजय का सबसे बड़ा आधार होता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और यदि बूथ मजबूत होगा तो चुनावी जीत स्वतः सुनिश्चित होगी।

3358695

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ बनाना है, जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ मैदान में उतरना होगा।

3358758

सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष कविता म्हात्रे, पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा एवं नरेश सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, अजीत चौधरी, मनीष माहेश्वरी, अंशुल मित्तल, अमित टोंक, पवन त्यागी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया कि आगामी चुनावों को लेकर संगठन ने बूथ स्तर से अपनी तैयारियों को पूरी गति दे दी है।

3358697

BJP Sounds Election Bugle from Pilkhuwa, Gives Booth Presidents the Mantra of 'Door-to-Door Outreach'

Pilkhuwa: Stepping up its organizational preparations for the upcoming Assembly elections, the Bharatiya Janata Party (BJP) organized a massive Booth Presidents' Conference at Banke Bihari Mandap in Pilkhuwa on Wednesday. Led by Dhaulana MLA Dharmesh Singh Tomar, the conference focused on strengthening the party's grassroots organization, ensuring outreach to every voter, and taking the welfare schemes of the Central and Uttar Pradesh governments to every household. Former BJP State Minister Amit Valmiki attended the event as the chief guest.

3358675

Addressing the gathering, MLA Dharmesh Singh Tomar said that every election is ultimately won at the booth level. He described booth presidents as the most crucial link in the party's organizational structure, emphasizing that their dedication and active participation form the foundation of electoral success. He urged them to maintain regular contact with voters, connect new voters with the party, keep booth committees active, and work in close coordination with Panna Pramukhs to further strengthen the organization.

3358748

He also stressed that party workers should remain connected with the public throughout the year rather than only during election campaigns. Informing every household about the government's achievements and development initiatives, he said, is one of the organization's primary responsibilities. According to him, continuous public engagement by party workers helps strengthen people's trust in the BJP.

3358749

Chief Guest and former State Minister Amit Valmiki said that the BJP's organizational strength is built on the pillars of service, dedication, and discipline. He remarked that a strong booth is the biggest foundation for electoral victory, adding that booth presidents are the backbone of the party and that strengthening every booth would naturally pave the way for victory in the elections.

3220332

He called upon party workers to work with complete commitment to ensure that the benefits of government welfare schemes reach the last person in society. He said the party's objective is to make every booth the BJP's strongest stronghold, which requires every worker to remain active and dedicated at the grassroots level.

3358677

The conference was attended by BJP District President Kavita Mhatre, former District Presidents Umesh Rana and Naresh Singh Tomar, Block Pramukh Nishant Sisodiya, along with Ajit Chaudhary, Manish Maheshwari, Anshul Mittal, Amit Tonk, Pawan Tyagi, several senior party leaders, booth presidents, and a large number of party workers.

3358676

Through the conference, the BJP sent a clear message that it has accelerated its election preparations by intensifying organizational activities at the booth level ahead of the upcoming Assembly elections.

3358700

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें