राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का हल्ला बोल, हापुड़ में नेताओं को किया नजरबंद
By Sushil Sharma••5 min read

Sushil Sharma
हापुड़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को जिले की राजनीति गर्मा गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने देर रात से ही कई कांग्रेस नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा तथा किसानों को खाद उपलब्ध कराने और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, उससे पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से ही किसानों को डीएपी और यूरिया की कमी तथा प्रदेश में बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन देने की तैयारी कर रही थी, लेकिन सरकार ने विरोध प्रदर्शन से घबराकर रात में ही कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया।

राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाने का काम करती है। यदि सरकार विपक्ष की आवाज को पुलिस बल के सहारे दबाने का प्रयास करेगी तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि किसान आज खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, जबकि आम उपभोक्ता लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है। ऐसे समय में सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय विपक्ष को रोकने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना था। राज्यपाल के नाम ज्ञापन में किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने, बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने तथा स्मार्ट मीटरों से जुड़े विवादों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन तेज करेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि प्रदेश में किसान खाद के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं। दूसरी ओर स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर किसानों और आम जनता को राहत दिलाने की मांग की।
जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान एवं तहसीलदार स्वाति गुप्ता को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, रश्मि चौधरी, चौधरी मुरसलीन, आईसी शर्मा, रामलाल आर्य, हर्ष कुमार सिरोही, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, सुशील शास्त्री, नरेश भाटी, कपिल शर्मा, विनोद जाटव, एडवोकेट फुरकान, आदेश शर्मा, डालचंद शर्मा, लोकपाल सागर, अनूप कर्दम, गुलफाम अली, जस्सा सिंह, कुसुम लता, सविता गौतम, यशपाल ढीलोर, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, गोपाल भारती, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राकेश त्यागी ने कहा "दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, उसने लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर नागरिक को आहत किया है। कांग्रेस लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनता की आवाज उठाती रही है, लेकिन सरकार विरोध की हर आवाज को पुलिस के सहारे दबाने का प्रयास कर रही है। मंगलवार रात से ही हमें हमारे आवासों पर नजरबंद कर दिया गया, जबकि हमारा उद्देश्य केवल किसानों की खाद की समस्या और आम जनता पर बढ़ते बिजली बिलों का मुद्दा राज्यपाल तक पहुंचाना था। आज प्रदेश का किसान यूरिया और डीएपी के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहने को मजबूर है और आम उपभोक्ता स्मार्ट मीटरों के बाद बढ़े बिजली बिलों से परेशान है। सरकार को इन मूलभूत समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि विपक्ष को रोकने में प्रशासन का इस्तेमाल करना चाहिए। कांग्रेस जनता की आवाज है और किसानों, युवाओं तथा आम लोगों के हितों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।"

Congress Leaders Placed Under House Arrest in Hapur Over Protest Against Rahul Gandhi Incident at Jantar Mantar
Hapur: Political activity intensified in Hapur on Wednesday after Congress leaders alleged that they were placed under house arrest by the police ahead of a proposed protest over the alleged mistreatment of Leader of Opposition Rahul Gandhi at Jantar Mantar in New Delhi.

According to the Congress, party workers were scheduled to submit a memorandum addressed to the Governor through the District Magistrate regarding the shortage of DAP and urea fertilizers for farmers and the increasing electricity bills faced by consumers in Uttar Pradesh. However, party leaders claimed they were confined to their residences from Tuesday night to prevent them from participating in protests or travelling to Delhi.

District Congress President Rakesh Tyagi accused the Central and Uttar Pradesh governments of suppressing democratic voices. He alleged that the police action reflected an attempt to prevent the Opposition from raising public issues. Tyagi said that Congress would continue to fight for farmers struggling to obtain fertilizers and for consumers burdened by rising electricity bills.

City Congress President Irfan Ahmad said farmers were forced to stand in long queues for fertilizers, while consumers were facing inflated electricity bills after the installation of smart meters. He urged the Governor to intervene and direct the state government to provide relief to both farmers and electricity consumers.

Later, District Congress President Rakesh Tyagi submitted the memorandum addressed to the Governor to SHO Manish Chauhan and Tehsildar Swati Gupta at the district Congress office. Several senior Congress leaders and party workers were present during the programme.








