सोशल मीडिया पर युवक ने पीएम मोदी और सीएम योगी को दी गोली मारने की धमकी, वीडियो वायरल
By Sushil Sharma••2 min read

Sushil Sharma
हापुड़। जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का है। वीडियो में युवक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करते हुए गंभीर धमकी देता नजर आ रहा है। हालांकि, जर्नी ऑफ सक्सेस इस वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस वीडियो की जांच, उसकी सत्यता और युवक की पहचान करने में जुट गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है।

Youth Threatens PM Modi and UP CM Yogi in Viral Video; Police Launch Investigation
Hapur: A video circulating widely on social media has sparked concern in Hapur district, allegedly showing a young man issuing death threats against Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath and Prime Minister Narendra Modi while using abusive and objectionable language against both leaders.

According to reports, the viral video is believed to be from the jurisdiction of Hapur Dehat Police Station. In the footage, the man is allegedly seen making serious threats to shoot the Prime Minister and the Chief Minister while making offensive remarks. However, Halchal India has not independently verified the authenticity of the viral video.

The video is being widely shared across multiple social media platforms. After taking cognizance of the matter, police have initiated an investigation to verify the authenticity of the video, identify the individual seen in it, and determine when and under what circumstances it was recorded.

Police officials stated that the matter is being investigated with utmost seriousness. If the video is found to be genuine during the investigation, appropriate legal action will be taken against the accused under the relevant provisions of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) and other applicable laws. At present, police are verifying all facts related to the viral video before taking further action.








