ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

खाद्य विभाग के छापे में 150 किलो पनीर और 50 किलो मिल्क क्रीम नष्ट, डेयरी से पांच नमूने लिए

By Sushil Sharma3 min read

खाद्य विभाग के छापे में 150 किलो पनीर और 50 किलो मिल्क क्रीम नष्ट, डेयरी से पांच नमूने लिए

Sushil Sharma

शेयर करें:

हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर तहसील के ग्राम सदरपुर स्थित एक डेयरी पर औचक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए करीब 150 किलोग्राम पनीर और 50 किलोग्राम मिल्क क्रीम को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही पनीर, दूध, क्रीम और खोया समेत कुल पांच खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने यह कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेन्द्र सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह, आर.पी. गुप्ता, सहरिश सादात और मोहित कुमार शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.45 PM (1)

छापेमारी के दौरान राधे श्याम डेयरी में खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं। टीम ने डेयरी से पनीर का एक नमूना, मिश्रित दूध के दो नमूने, क्रीम का एक नमूना तथा खोया का एक नमूना लेकर कुल पांच नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे हैं।

drfgsefrsw

निरीक्षण के दौरान लगभग 50 किलोग्राम मिल्क क्रीम, जिसकी अनुमानित कीमत 16 हजार रुपये तथा लगभग 150 किलोग्राम पनीर, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये बताई गई, अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा डेयरी संचालक को कमियों को दूर करने के लिए सुधार सूचना नोटिस भी जारी किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

150 kg Paneer, 50 kg Milk Cream Destroyed During Food Safety Raid in Hapur Dairy

Hapur, July 16: The Food Safety and Drug Administration (FSDA) conducted a surprise inspection at Radhey Shyam Dairy in Sadarpur village of Garhmukteshwar tehsil on Thursday, leading to the destruction of approximately 150 kilograms of paneer and 50 kilograms of milk cream stored under unhygienic conditions. The seized products were valued at around ₹61,000.

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.36.08 AM

The raid was carried out under the directions of the Commissioner, Food Safety and Drug Administration, Uttar Pradesh, Lucknow, and the District Magistrate. The inspection team was led by Assistant Commissioner (Food)-II Chandrashekhar Mishra and included Chief Food Safety Officer Pankaj Kumar along with Food Safety Officers Sovendra Singh Panghal, Vipin Kumar Singh, R.P. Gupta, Seharish Sadat, and Mohit Kumar.

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.36.28 PM

During the inspection, officials collected five food samples for laboratory analysis, including one sample of paneer, two samples of mixed milk, one sample of cream, and one sample of khoya. All samples have been sent to the Food Analyst Laboratory for quality testing.

WhatsApp Image 2026-06-16 at 4.47.19 PM

Officials found serious hygiene deficiencies at the dairy. As a result, nearly 50 kg of milk cream worth ₹16,000 and 150 kg of paneer worth ₹45,000 were destroyed on the spot. The dairy operator has also been issued an improvement notice to rectify the shortcomings observed during the inspection.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.15 AM (1)

The Food Safety Department stated that appropriate legal action will be initiated under the Food Safety and Standards Act after receiving the laboratory reports. Officials also reiterated that the drive against adulterated and unhygienic food products will continue across Hapur district.

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMWhatsApp Image 2026-05-12 at 6.37.18 PM (1)gfhdfghrdfScreenshot 2026-07-01 150731

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें