धृति और शूल योग में मनाई जाएगी योगिनी एकादशी, विष्णु पूजा व अन्नदान से मिलेगा विशेष पुण्य: ज्योतिर्विद सुबोध पाण्डेय
By Sushil Sharma•6 जुलाई 2026 को 10:14 am बजे•4 min read

sushil sharma
हापुड़। आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी इस वर्ष विशेष संयोग में मनाई जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 10 जुलाई, शुक्रवार को धृति और शूल योग के प्रभाव में पड़ रही योगिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्रदान करने वाला माना गया है। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, मंत्र जाप तथा दान-पुण्य करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 9 जुलाई को प्रातः 10:37 बजे प्रारंभ होकर 10 जुलाई को प्रातः 8:16 बजे तक रहेगी। चूंकि 10 जुलाई को सूर्योदय एकादशी तिथि में होगा, इसलिए शास्त्रों के अनुसार इसी दिन योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि व्रत का पारण 11 जुलाई को प्रातः लगभग 7:03 बजे से 9:10 बजे के बीच किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को प्रातः स्नान कर पीले वस्त्र धारण करने चाहिए तथा भगवान विष्णु के लक्ष्मी-नारायण स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। पूजा में पीले पुष्प, तुलसी दल, पंचामृत एवं नैवेद्य अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य देकर दिनभर सात्विक आचरण का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्रत से एक दिन पूर्व अर्थात दशमी तिथि की रात्रि से ही तामसिक भोजन, लहसुन-प्याज और मांसाहार का त्याग कर देना चाहिए। एकादशी के दिन अन्न और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए तथा फलाहार ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा क्रोध, झूठ, अपशब्द, निंदा और अनैतिक आचरण से दूर रहते हुए ब्रह्मचर्य का पालन करना भी आवश्यक बताया गया है।

पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ पीपल के वृक्ष की पूजा का भी विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं को तुलसी या चंदन की माला से कम से कम 108 बार 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप तथा विष्णु सहस्रनाम का पाठ अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि योगिनी एकादशी पर जल, अन्न, वस्त्र, छाता, जूते-चप्पल सहित जरूरतमंदों को उपयोगी वस्तुओं का दान विशेष पुण्यदायी माना गया है। व्रत के पारण के समय अन्नदान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और समस्त पापों का नाश होकर सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है।

Yogini Ekadashi to Be Observed Under Dhriti and Shool Yog; Worship of Lord Vishnu and Charity to Bring Special Blessings: Astrologer Subodh Pandey
Hapur: Yogini Ekadashi, observed during the Krishna Paksha of the Ashadha month, will be celebrated this year under the auspicious combination of Dhriti Yog and Shool Yog. According to astrologer Subodh Pandey, the fast, which falls on Friday, July 10, is considered highly beneficial for receiving the blessings of Lord Vishnu. Worshipping Lord Vishnu and Goddess Lakshmi with proper rituals, chanting sacred mantras, and performing charitable acts on this day are believed to remove obstacles and bring happiness, prosperity, and good health.

Pandey said that, as per the Hindu Panchang, the Ekadashi Tithi will begin at 10:37 AM on July 9 and end at 8:16 AM on July 10. Since the Ekadashi Tithi will prevail at sunrise on July 10, the fast will be observed on that day according to Hindu scriptures. The Parana (breaking of the fast) can be performed on July 11 between approximately 7:03 AM and 9:10 AM.

He advised devotees observing the fast to take a holy bath early in the morning, wear yellow clothes, and worship Lakshmi-Narayan, the divine form of Lord Vishnu and Goddess Lakshmi. Offering yellow flowers, Tulsi leaves, Panchamrit, and Naivedya during the पूजा is considered especially auspicious. Devotees should also offer water to the Sun God and maintain purity and discipline throughout the day.

Pandey further explained that devotees should avoid tamasic food, onion, garlic, and non-vegetarian food from the night of Dashami, one day before Ekadashi. On the fasting day, they should refrain from consuming grains and salt, opting instead for fruits and other fasting foods. He also emphasized avoiding anger, lies, abusive language, gossip, and unethical behavior while observing celibacy and following a righteous lifestyle.

He added that worshipping the Peepal tree along with Lord Vishnu holds special significance on Yogini Ekadashi. Devotees are encouraged to chant the mantra "Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah" at least 108 times using a Tulsi or sandalwood rosary, and to recite the Vishnu Sahasranama.

According to Pandey, donating water, food, clothes, umbrellas, footwear, and other essential items to the needy on this day is considered highly meritorious. Performing Annadan (food donation) while breaking the fast is believed to earn the special blessings of Lord Vishnu, destroy sins, and bring lasting prosperity, peace, and good health.

संबंधित ख़बरें

डीएम से शिकायत: परियोजना पर कब्जे की कोशिश, मारपीट और लूट का आरोप
sushil sharma
28 मिनट पहले

गोद भराई कर डीएम ने गर्भवती महिलाओं को दिया स्वस्थ मातृत्व का संदेश
sushil sharma
34 मिनट पहले

गंगा आरती समिति पर लाखों के चंदे में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
sushil sharma
38 मिनट पहले

डीएम का स्कूलों पर सख्त पहरा, बच्चों से पूछे सवाल... परखी पढ़ाई और मिड-डे मील की हकीकत
sushil sharma
43 मिनट पहले
