गोद भराई कर डीएम ने गर्भवती महिलाओं को दिया स्वस्थ मातृत्व का संदेश
By Sushil Sharma•6 जुलाई 2026 को 11:25 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़। संपूर्ण समाधान दिवस से पहले गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर सोमवार को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का साक्षी बना। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में जिलाधिकारी कविता मीना ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें स्वस्थ मातृत्व और बेहतर पोषण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां और पोषण किट वितरित कीं। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समय पर टीकाकरण और चिकित्सकीय सलाह का पालन कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, स्वच्छता, प्रसव पूर्व जांच और नवजात शिशु की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के सेवन के प्रति भी जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला तक सरकार की सभी मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

DM Performs Traditional Baby Shower Ceremony, Promotes Healthy Motherhood Among Pregnant Women
Hapur: Ahead of the Sampoorna Samadhan Diwas, the Garhmukteshwar Tehsil premises witnessed an emotional and inspiring event on Monday as the Women and Child Development Department organized a traditional God Bharai (Baby Shower) ceremony. During the program, District Magistrate Kavita Meena performed the ceremonial baby shower for five pregnant women, encouraging them to prioritize healthy motherhood and proper nutrition.

During the event, the District Magistrate distributed fruits, dry fruits, green vegetables, and nutrition kits to the expectant mothers. She emphasized that a balanced and nutritious diet during pregnancy is essential for the health of both the mother and the unborn child. She also highlighted the importance of regular health check-ups, timely vaccinations, and following medical advice to ensure safe motherhood.

On the occasion, Anganwadi workers educated the pregnant women about proper nutrition, personal hygiene, antenatal care, and newborn care. They also raised awareness about the importance of consuming iron, calcium, and other essential nutrients throughout pregnancy.

The District Magistrate instructed officials of the Women and Child Development Department and Anganwadi workers to ensure that every eligible pregnant woman receives the benefits of all government maternal and child welfare schemes without delay.

Women attending the program appreciated the initiative, describing it as encouraging and beneficial. The event was also attended by the Sub-Divisional Magistrate (Garhmukteshwar), officials from the Women and Child Development Department, Anganwadi workers, and other staff members.


संबंधित ख़बरें

डीएम से शिकायत: परियोजना पर कब्जे की कोशिश, मारपीट और लूट का आरोप
sushil sharma
1 घंटे पहले

गंगा आरती समिति पर लाखों के चंदे में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
sushil sharma
1 घंटे पहले

डीएम का स्कूलों पर सख्त पहरा, बच्चों से पूछे सवाल... परखी पढ़ाई और मिड-डे मील की हकीकत
sushil sharma
1 घंटे पहले

मिशन सेफ फ्यूचर: बिना फिटनेस और अपंजीकृत स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, चार वाहन पकड़े
sushil sharma
1 घंटे पहले
