दबंग ने दुकान में घुसकर व्यापारी को दी गर्दन काटने की कथित धमकी, वीडियो वायरल
By Sushil Sharma•7 जुलाई 2026 को 4:14 am बजे•2 min read

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने दुकान में घुसकर व्यापारी को जान से मारने और मुकदमा वापस लेने की कथित धमकी देने का मामला सामने आया। घटना CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी।
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंग दुकान में घुस आए और व्यापारी को मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों ने व्यापारी से अभद्रता करते हुए सरेआम उसकी गर्दन काटने और उसके बच्चों को यतीम करने तक की धमकी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है।

जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान दबंग पहुंचा और पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने व्यापारी को खुलेआम धमकाते हुए कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, पूरे परिवार को यतीम करने की भी चेतावनी दी गई। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी के सामने हुई, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि आरोपित लगातार उसे और उसके परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार के सदस्य भी भयभीत हैं और घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें आरोपितों की कथित धमकी और दबंगई साफ दिखाई दे रही है। व्यापारी ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Major Incident in Hapur: Shopkeeper Allegedly Threatened With Death Inside His Shop, CCTV Captures Incident
Hapur: A shocking incident of alleged intimidation has come to light from the Kotwali Nagar area of Hapur, where a group of men reportedly entered a shop and threatened the shopkeeper with dire consequences in an attempt to force him to withdraw a criminal case.

According to the allegations, the accused openly threatened to slit the shopkeeper's throat and warned that his children would be left orphaned if he refused to withdraw the case. They also allegedly threatened to kill the entire family. The entire incident was reportedly captured on the shop's CCTV cameras.

The incident is said to have taken place in front of a police outpost, raising concerns among local residents over law and order in the area.
Following the alleged threats, the shopkeeper and his family are living in fear. The victim has sought strict action against the accused and requested police protection for his family.

Police officials said they are examining the complaint and reviewing the CCTV footage. Appropriate legal action will be taken based on the findings of the investigation.

Note: The report is based on the allegations made by the complainant. The claims have not been independently verified, and the matter remains under police investigation.




संबंधित ख़बरें

बक्सर नहर पुल के पास मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
sushil sharma
2 मिनट पहले

पास कराने का झांसा देकर इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर भविष्य बर्बाद करने की धमकी; शिक्षक पर मुकदमा
sushil sharma
7 मिनट पहले

डीएम से शिकायत: परियोजना पर कब्जे की कोशिश, मारपीट और लूट का आरोप
sushil sharma
18 घंटे पहले

गोद भराई कर डीएम ने गर्भवती महिलाओं को दिया स्वस्थ मातृत्व का संदेश
sushil sharma
19 घंटे पहले
