ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

पास कराने का झांसा देकर इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर भविष्य बर्बाद करने की धमकी; शिक्षक पर मुकदमा

By Sushil Sharma7 जुलाई 2026 को 6:18 am बजे3 min read

पास कराने का झांसा देकर इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर भविष्य बर्बाद करने की धमकी; शिक्षक पर मुकदमा

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में एक शिक्षक पर इंटरमीडिएट की छात्रा से छेड़छाड़ करने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक विजय कुमार मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

drfgsefrsw

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि आरोपी शिक्षक विजय कुमार मित्तल लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। वह परीक्षा में पास कराने और अच्छे अंक दिलाने का लालच देकर उसके साथ अशोभनीय हरकतें करता था। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने कॉलेज परिसर में कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की और उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है तथा एक बार गले लगने की बात कही। इतना ही नहीं, शिक्षक ने यह भी कहा कि यदि वह घर पर अकेली हो तो उसे बुला लेना, वहां आकर गले लगाएगा।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

छात्रा का आरोप है कि जब उसने शिक्षक की हरकतों का विरोध किया तो उस पर दबाव बनाया गया और भविष्य खराब करने तथा परीक्षा में फेल कराने की धमकी दी गई। लगातार मानसिक दबाव और भय के माहौल में रहने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.45 PM (1)

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी शिक्षक का व्यवहार अन्य छात्राओं के प्रति भी ठीक नहीं था और कई छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ करने के आरोप सामने आए हैं। इससे कॉलेज की छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.36.08 AM

नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक विजय कुमार मित्तल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

gfhdfghrdf

Teacher Booked for Allegedly Harassing Class 12 Student; Police Launch Investigation

Hapur, Uttar Pradesh: A teacher of SSV Inter College in Hapur has been booked after a Class 12 student accused him of sexual harassment and intimidation. The accused, identified as Vijay Kumar Mittal, allegedly promised to help the student pass her examinations and obtain better marks before making inappropriate advances, according to the police complaint.

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.36.28 PM (2)

The student alleged that the teacher repeatedly behaved inappropriately with her on the college premises over a period of time. She claimed he expressed personal interest in her, made unwelcome physical advances, and used the promise of academic assistance to pressure her.

WhatsApp Image 2026-05-12 at 6.37.17 PM

According to the complaint, when the student rejected his alleged advances, the teacher threatened to fail her in examinations and ruin her academic future. The student later informed her family, who approached the police and lodged a formal complaint.

WhatsApp Image 2026-06-16 at 4.47.19 PM

The FIR also mentions allegations that the accused's behaviour toward other female students was inappropriate, raising concerns among students and parents about safety on the campus.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.15 AM (1)

Following the complaint, Nagar Kotwali Police, Hapur, registered an FIR against the accused teacher under relevant sections of the law. Police officials said the allegations are being investigated, statements are being recorded, and appropriate legal action will be taken based on the findings of the investigation.

The case has triggered concern among parents and students, with many demanding strict action if the allegations are substantiated.

Screenshot 2026-07-01 150731

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

बक्सर नहर पुल के पास मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
उत्तर प्रदेश

बक्सर नहर पुल के पास मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

sushil sharma

1 घंटे पहले

दबंग ने दुकान में घुसकर व्यापारी को दी गर्दन काटने की कथित धमकी, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश

दबंग ने दुकान में घुसकर व्यापारी को दी गर्दन काटने की कथित धमकी, वीडियो वायरल

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने दुकान में घुसकर व्यापारी को जान से मारने और मुकदमा वापस लेने की कथित धमकी देने का मामला सामने आया। घटना CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

3 घंटे पहले

डीएम से शिकायत: परियोजना पर कब्जे की कोशिश, मारपीट और लूट का आरोप
उत्तर प्रदेश

डीएम से शिकायत: परियोजना पर कब्जे की कोशिश, मारपीट और लूट का आरोप

sushil sharma

20 घंटे पहले

गोद भराई कर डीएम ने गर्भवती महिलाओं को दिया स्वस्थ मातृत्व का संदेश
उत्तर प्रदेश

गोद भराई कर डीएम ने गर्भवती महिलाओं को दिया स्वस्थ मातृत्व का संदेश

sushil sharma

20 घंटे पहले