ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

मसाला इकाइयों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो लाल मिर्च सील, कई नमूने जांच के लिए भेजे

By Sushil Sharma9 जुलाई 2026 को 7:17 am बजे3 min read

मसाला इकाइयों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो लाल मिर्च सील, कई नमूने जांच के लिए भेजे

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। जनपद में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मसाला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण करते हुए धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। वहीं संदेहास्पद गुणवत्ता मिलने पर 15 किलोग्राम खुली कुटी लाल मिर्च को सीज कर दिया गया।

drfgsefrsw

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय चंद्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने सबसे पहले गांव गोयना स्थित चोकडायत एग्रो इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां तैयार किए जा रहे धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के एक-एक नमूने निर्धारित प्रक्रिया के तहत संग्रहित किए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.36.28 PM (2)

इसके बाद टीम ने फ्रीगंज रोड स्थित नवीन ट्रेडर्स नामक मसाला निर्माण इकाई पर छापेमार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान यहां खुली कुटी लाल मिर्च का एक नमूना भी जांच के लिए लिया गया। जांच के दौरान 15 किलोग्राम खुली कुटी लाल मिर्च संदेहास्पद स्थिति में मिली, जिसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। विभाग के अनुसार सीज किए गए उत्पाद की अनुमानित कीमत करीब 3,750 रुपये है।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.36.08 AM

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी एकत्रित नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि इनमें मिलावट, अशुद्धता अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

सहायक आयुक्त (खाद्य) चंद्र शेखर मिश्र ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जनपद में समय-समय पर मसाला, दूध, मिठाई, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से भी खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही बाजार में उपलब्ध कराने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-05-12 at 6.37.18 PM

इस प्रवर्तन अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, राम प्रकाश गंगवार तथा सोवेंद्र सिंह पंघाल भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.45 PM (1)

Food Safety Department Cracks Down on Spice Units, Seals 15 kg of Red Chilli Powder; Samples Sent for Laboratory Testing

Hapur: In a major enforcement drive against food adulteration and substandard products, the Food Safety and Drug Administration (FSDA) conducted inspections at spice manufacturing units across the district on Wednesday. During the operation, officials collected samples of coriander powder and red chilli powder for laboratory analysis and sealed 15 kilograms of suspected red chilli powder.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.15 AM (1)

The inspection team, led by Assistant Commissioner (Food) Chandra Shekhar Mishra, first visited Chokdayat Agro Industries in Goyna village. Officials collected one sample each of coriander powder and red chilli powder following standard food safety procedures. The samples have been sent to the state laboratory to verify their quality and compliance with food safety standards.

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

The team later inspected Naveen Traders, a spice manufacturing unit located on Freeganj Road in Hapur. During the inspection, officials collected another sample of loose crushed red chilli powder. They also found 15 kilograms of loose red chilli powder under suspicious conditions and immediately seized the stock. The estimated value of the seized product is approximately ₹3,750.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

According to the Food Safety Department, all collected samples will undergo laboratory testing. If the reports confirm adulteration, contamination, or violations of food safety standards, legal action will be initiated against the concerned establishments under the Food Safety and Standards Act.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM

Assistant Commissioner (Food) Chandra Shekhar Mishra stated that ensuring the availability of safe and quality food products remains the department's top priority. He added that similar enforcement drives against adulterated food items, including spices, dairy products, sweets, edible oils, and packaged foods, will continue across the district to safeguard public health.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM

The enforcement team included Chief Food Safety Officer Pankaj Kumar and Food Safety Officers Rameshwar Prasad Gupta, Vipin Kumar Singh, Ram Prakash Gangwar, and Sovendra Singh Panghal.

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMgfhdfghrdfScreenshot 2026-07-01 150731WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM (1)

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

आशा कर्मियों ने वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

आशा कर्मियों ने वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

sushil sharma

4 मिनट पहले

9 जुलाई का राशिफल
उत्तर प्रदेश

9 जुलाई का राशिफल

9 जुलाई गुरुवार का दैनिक राशिफल: ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल, करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और शुभ सलाह। (159 अक्षर)

1 घंटे पहले

फॉल्ट लोकेटर मशीन के अभाव में ढाई घंटे बंद रहा बिजलीघर, आठ हजार से अधिक घरों की बिजली गुल
उत्तर प्रदेश

फॉल्ट लोकेटर मशीन के अभाव में ढाई घंटे बंद रहा बिजलीघर, आठ हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

sushil sharma

1 घंटे पहले

छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अब तक शुरू नहीं, अधूरे कार्य पर डीएम सख्त; मरीजों को नहीं मिल रहा आधुनिक इलाज का लाभ
उत्तर प्रदेश

छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अब तक शुरू नहीं, अधूरे कार्य पर डीएम सख्त; मरीजों को नहीं मिल रहा आधुनिक इलाज का लाभ

sushil sharma

1 घंटे पहले