ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

फॉल्ट लोकेटर मशीन के अभाव में ढाई घंटे बंद रहा बिजलीघर, आठ हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

By Sushil Sharma9 जुलाई 2026 को 7:42 am बजे4 min read

फॉल्ट लोकेटर मशीन के अभाव में ढाई घंटे बंद रहा बिजलीघर, आठ हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी संसाधनों की कमी उपभोक्ताओं के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है। फॉल्ट लोकेटर मशीन उपलब्ध न होने के कारण लाइन में आने वाली तकनीकी खराबियों का पता लगाने में घंटों का समय लग रहा है। बुधवार को भी अतरपुरा बिजलीघर करीब ढाई घंटे तक बंद रहा, जिससे आठ हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई और लोगों को भीषण गर्मी व उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.45 PM

जानकारी के अनुसार अतरपुरा बिजलीघर को बिजली आपूर्ति आनंद विहार स्थित 220 केवी उपकेंद्र से होती है। बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सप्लाई लाइन में तकनीकी फॉल्ट आने के बाद बिजलीघर की आपूर्ति रोकनी पड़ी। इसके चलते अतरपुरा, गोल मार्केट, स्वर्ग आश्रम रोड, त्यागीनगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, कृष्णा गली, नवीकरीम, पक्का बाग, चौपला, चंडी रोड, सर्राफा बाजार, बराही मोहल्ला, मंडी पाटिया, प्रेमपुरा, आरके प्लाजा, शिवपुरी, रेलवे रोड सहित कई क्षेत्रों में अचानक बिजली गुल हो गई।

drfgsefrsw

फॉल्ट का पता लगाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आधुनिक मशीन की बजाय मैनुअल तरीके से पूरी लाइन की जांच शुरू की। लाइनमैन अलग-अलग स्थानों पर बिजली के पोल पर चढ़कर तारों और उपकरणों की जांच करते रहे। तकनीकी खराबी का सटीक स्थान तलाशने में काफी समय लग गया, जिसके कारण बिजलीघर करीब ढाई घंटे तक बंद रहा और दोपहर लगभग 2:30 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।

WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.36.28 PM (2)

बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि विभाग के पास फॉल्ट लोकेटर मशीन होती तो खराबी का पता कुछ ही मिनटों में लगाया जा सकता था और लंबे समय तक बिजली कटौती से बचा जा सकता था। आधुनिक उपकरणों की कमी का खामियाजा आम लोगों को बार-बार झेलना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.36.08 AM

उधर मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली संकट बना रहा। मेरठ रोड आवास विकास, चंद्रलोक कॉलोनी, संजय विहार, वैशाली कॉलोनी, रजनी विहार सहित दर्जनों इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग ने देर रात बिजलीघर पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया, लेकिन आवश्यक तकनीकी परीक्षण और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे बुधवार सुबह चालू किया जा सका। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल हुई।

WhatsApp Image 2026-05-12 at 6.37.18 PM (1)

लगातार हो रही बिजली कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा व्यापारियों, दुकानदारों और छोटे उद्योगों को भी नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि सभी प्रमुख बिजलीघरों पर फॉल्ट लोकेटर मशीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि तकनीकी खराबियों का जल्द पता लगाकर बिजली आपूर्ति कम समय में बहाल की जा सके।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

Power Substation Remained Shut for Nearly Two and a Half Hours; Over 8,000 Households Affected Due to Lack of Fault Locator Machine

Hapur: The absence of a fault locator machine continues to hamper power restoration efforts in Hapur, forcing electricity department staff to manually inspect transmission lines whenever a technical fault occurs. The outdated process resulted in a prolonged power outage on Wednesday, leaving more than 8,000 households without electricity for nearly two and a half hours.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.15 AM (1)

According to officials, the Atarpura power substation receives electricity from the 220 kV Anand Vihar substation. Around 12:30 PM on Wednesday, a technical fault developed in the supply line, forcing the substation to shut down. The outage disrupted electricity supply to several localities, including Atarpura, Gol Market, Swarg Ashram Road, Tyaginagar, Magistrate Colony, New Shivpuri, Krishna Gali, Navi Karim, Pakka Bagh, Chaupla, Chandi Road, Sarrafa Bazaar, Barahi Mohalla, Mandi Patiya, Prempura, RK Plaza, Shivpuri, Railway Road, and nearby areas.

WhatsApp Image 2026-06-16 at 4.47.19 PM

With no fault locator equipment available, electricity department personnel had to manually patrol the network and inspect poles, wires, and electrical equipment section by section to locate the fault. The time-consuming process delayed restoration, and power supply could only be resumed around 2:30 PM.

fgfhgbd

Consumers pointed out that if a fault locator machine had been available, the exact location of the fault could have been identified within minutes, significantly reducing the duration of the outage. The lack of modern diagnostic equipment continues to affect the efficiency of the power distribution system.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

Meanwhile, residents connected to the Modinagar Road power substation also experienced prolonged electricity problems. Areas including Meerut Road Awas Vikas, Chandralok Colony, Sanjay Vihar, Vaishali Colony, Rajni Vihar, and several surrounding neighborhoods faced power disruptions throughout the night.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM

Officials installed a new transformer at the Modinagar Road substation overnight, but after mandatory technical checks and commissioning procedures, it became operational only on Wednesday morning. Electricity supply was gradually restored thereafter.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM

Frequent power outages have not only inconvenienced households but have also affected local businesses, commercial establishments, and small industries. Residents have urged the power department to equip substations with modern fault detection technology so that technical faults can be identified and rectified much faster, minimizing inconvenience to consumers.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 2.42.50 PMWhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMgfhdfghrdfScreenshot 2026-07-01 150731WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM (1)

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

आशा कर्मियों ने वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

आशा कर्मियों ने वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

sushil sharma

10 मिनट पहले

9 जुलाई का राशिफल
उत्तर प्रदेश

9 जुलाई का राशिफल

9 जुलाई गुरुवार का दैनिक राशिफल: ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल, करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और शुभ सलाह। (159 अक्षर)

1 घंटे पहले

छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अब तक शुरू नहीं, अधूरे कार्य पर डीएम सख्त; मरीजों को नहीं मिल रहा आधुनिक इलाज का लाभ
उत्तर प्रदेश

छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अब तक शुरू नहीं, अधूरे कार्य पर डीएम सख्त; मरीजों को नहीं मिल रहा आधुनिक इलाज का लाभ

sushil sharma

1 घंटे पहले

मसाला इकाइयों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो लाल मिर्च सील, कई नमूने जांच के लिए भेजे
उत्तर प्रदेश

मसाला इकाइयों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो लाल मिर्च सील, कई नमूने जांच के लिए भेजे

sushil sharma

2 घंटे पहले