ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, हापुड़ समेत चार जिलों में पुलिस का सुरक्षा कवच

By Sushil Sharma4 min read

शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, हापुड़ समेत चार जिलों में पुलिस का सुरक्षा कवच

कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित बनाने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत में 4 अस्थायी थाने व 58 पुलिस चौकियां स्थापित की गईं। श्रद्धालुओं को त्वरित पुलिस सहायता और बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

शेयर करें:
3550390

हापुड़। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेरठ परिक्षेत्र के चार जिलों—मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत में कुल 4 अस्थायी थाने और 58 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। इन सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ संचार, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार और जनसहायता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

3358675

पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां श्रावण मास शुरू होने से चार दिन पहले ही लागू कर दी गई हैं, ताकि यात्रा मार्गों और मेला क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके।

3358699

डीआईजी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने, किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन अस्थायी थानों और चौकियों की स्थापना की गई है। सभी स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

3358695

मेरठ जनपद में एक अस्थायी थाना और नौ चौकियां, बुलंदशहर में एक थाना और 17 चौकियां, बागपत में एक थाना और 11 चौकियां तथा हापुड़ जनपद में एक अस्थायी थाना और 21 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। हापुड़ में ब्रजघाट को अस्थायी थाना बनाया गया है, जबकि पुरानी चुंगी, टियाला, दतेड़ी गेट, जीएस पेट्रोल पंप, सोना पंप, बक्सर रेगुलेटर, स्याना बॉर्डर, गढ़चौपला, पलवाड़ा मोड़, दौताई, सदरपुर बैरियर समेत प्रमुख स्थानों पर चौकियां संचालित रहेंगी।

3358693

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अस्थायी थाना और चौकियां आमजन के लिए पूरी तरह सुगम हों। प्रत्येक चौकी पर सहायता केंद्र स्थापित किए जाएं, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहे तथा क्यूआर कोड लगाए जाएं, जिससे श्रद्धालु मार्ग, निकटतम चिकित्सा सुविधा, शौचालय, पेयजल, भोजन और विश्राम स्थलों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।

3369314

उन्होंने कहा कि सभी अस्थायी पुलिस इकाइयों का जीपीएस कोऑर्डिनेट्स के साथ चिन्हांकन किया गया है, जिससे कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारी हर चौकी की लगातार निगरानी कर सकेंगे। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अनुशासन बनाए रखें, श्रद्धालुओं के साथ शिष्ट व्यवहार करें, किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें।

3220713

डीआईजी ने यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई शिवभक्त यात्रा के दौरान बीमार या घायल होता है तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए और आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल पहुंचाया जाए। साथ ही पुलिसकर्मी एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा सके।

3358697

Meerut Range Sets Up 4 Temporary Police Stations, 58 Checkposts to Ensure Safe Kanwar Yatra 2026

Hapur: In a major security initiative for the upcoming Kanwar Yatra 2026, the Meerut Range Police has established four temporary police stations and 58 temporary police checkposts across the districts of Meerut, Hapur, Bulandshahr and Baghpat to ensure a safe, peaceful and well-managed pilgrimage for millions of devotees.

2920765

Meerut Range Deputy Inspector General (DIG) Kalanidhi Naithani said that the security arrangements have been activated four days before the beginning of the holy month of Shravan, allowing police to provide prompt assistance to Kanwariyas throughout the pilgrimage routes and fair areas.

2949492

According to the DIG, the temporary police units have been created to strengthen law and order, improve crowd management, ensure rapid emergency response and provide immediate assistance to devotees during the annual pilgrimage.

3220332

Under the security plan, Meerut has one temporary police station and nine checkposts, Bulandshahr one police station and 17 checkposts, Baghpat one police station and 11 checkposts, while Hapur has one temporary police station at Brijghat and 21 temporary police checkposts deployed along key Kanwar routes.

3358676

All temporary police units have been equipped with adequate police personnel, communication systems, electricity, drinking water, lighting, furniture, first-aid facilities and public assistance centres. The locations have also been geo-tagged with GPS coordinates to enable real-time monitoring by the control room and senior police officers.

3358677

DIG Naithani has instructed officers to ensure that every temporary police station remains visitor-friendly. QR codes will be installed to help devotees access route maps and information about nearby hospitals, toilets, drinking water points, food stalls and rest areas. Police personnel have also been directed to respond immediately to emergencies, maintain discipline, assist devotees courteously and remain vigilant against any suspicious activity.

3482987

The DIG further directed that any sick or injured devotee should receive immediate medical assistance and, if necessary, be shifted to the nearest hospital without delay. Coordination with ambulance services, the fire department and other emergency agencies has also been strengthened to ensure a smooth and secure Kanwar Yatra 2026.

3358700

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें