ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

आज मध्यरात्रि से शनि होंगे वक्री, इन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

By Sushil Sharma4 min read

आज मध्यरात्रि से शनि होंगे वक्री, इन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

आज मध्यरात्रि 1:30 बजे शनि मीन राशि में वक्री होंगे। जानें शनि वक्री का सभी राशियों पर प्रभाव, साढ़ेसाती-ढैया वालों के लिए विशेष सावधानी, आसान ज्योतिषीय उपाय और ज्योतिर्विद निशा मिश्रा व पंडित सुबोध पाण्डेय की महत्वपूर्ण सलाह।

शेयर करें:
3550390

वैदिक ज्योतिष में कर्मफलदाता माने जाने वाले शनि देव आज (26-27 जुलाई) की मध्यरात्रि को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि ग्रह सोमवार तड़के लगभग रात्रि 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। यह स्थिति आगामी 10/11 दिसंबर तक रहेगी, जिसके बाद शनि पुनः मार्गी होंगे। ज्योतिषविदों का मानना है कि शनि का वक्री होना केवल ग्रहों की खगोलीय स्थिति में परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्ममंथन, कर्मों की समीक्षा और अधूरे कार्यों को पूरा करने का महत्वपूर्ण समय भी माना जाता है।

3358697

देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि पंचांग एवं वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के वक्री होने से कई लोगों के जीवन में कार्यों की गति धीमी हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य, कर्ज, न्यायालय से जुड़े मामले तथा पुराने विवाद दोबारा चर्चा में आ सकते हैं। नौकरी और व्यापार में धैर्य तथा अनुशासन की परीक्षा होगी। मेहनत का फल मिलने में विलंब हो सकता है, लेकिन ईमानदारी और परिश्रम करने वालों को अंततः सफलता अवश्य मिलेगी।

3482987

उन्होंने बताया कि इस अवधि में अनावश्यक खर्चों से बचने की आवश्यकता रहेगी। जो लोग नियमों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, उन्हें भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। वहीं, गलत कार्यों, छल-कपट या अनुचित आचरण करने वालों को अपने कर्मों का परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं और वे प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

3369313

ज्योतिर्विद निशा मिश्रा ने बताया कि शनि के वक्री काल में आध्यात्मिक साधना, आत्मचिंतन और संयम का विशेष महत्व होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पुस्तक से पाठ करने की सलाह दी है। शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। इसके अलावा "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का नियमित जाप करने से भी शनि की कृपा प्राप्त होती है। शनिवार को सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना, जरूरतमंदों की सेवा करना तथा श्रद्धानुसार काले तिल, उड़द की दाल या लोहे का दान करना लाभकारी माना गया है।

2920771

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कुंभ, मीन और मेष राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं, जबकि सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव चल रहा है। ऐसे लोगों को विशेष रूप से धैर्य, अनुशासन और सावधानी के साथ अपने कार्य करने चाहिए। हालांकि, वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति की जन्मकुंडली, दशा और गोचर पर निर्भर करता है, इसलिए सभी लोगों पर इसका समान प्रभाव नहीं पड़ता।

3358749

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनि का वक्री काल भय का नहीं बल्कि अपने कर्मों का मूल्यांकन करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है। सत्य, ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव अपनाने वाला व्यक्ति इस अवधि में भी शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकता है।

3358699

संपर्क:

श्री ज्योतिष कार्यालय, देवलोक कॉलोनी, हापुड़

ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय / ज्योतिर्विद निशा मिश्रा

मो.: 9634408321

Saturn Turns Retrograde Tonight: Astrologers Advise Patience, Self-Reflection and Spiritual Remedies

According to Vedic astrology, Saturn (Shani), the planet associated with justice, discipline and karma, will turn retrograde in Pisces at around 1:30 AM (IST) on the night of July 26–27. The retrograde phase will continue until December 10/11, when Saturn will resume its direct motion.

3358695

Astrologer Pt. Subodh Pandey of Shri Jyotish Office, Devalok Colony, Hapur, said that Saturn's retrograde motion is considered an important period for self-reflection, reviewing past actions and completing unfinished tasks. Pending work, debts, legal matters and long-standing issues may demand renewed attention during this period.

3358675

He explained that people may experience delays in receiving the results of their hard work, but sincere efforts will not go in vain. Employees and businesspersons may face tests of patience, discipline and responsibility. Unnecessary expenses should be avoided, while those who have followed honesty and ethical principles are likely to benefit in the long run. Conversely, people involved in unfair or unethical activities may have to face the consequences of their actions.

3220332

Astrologer Nisha Mishra advised devotees to recite the Hanuman Chalisa daily, perform Sundarkand Path on Saturdays, and chant the mantra "Om Sham Shanaishcharaya Namah" regularly. Lighting a mustard oil lamp under a Peepal tree after sunset on Saturdays, serving the needy, and donating black sesame seeds, black gram or iron are also considered beneficial remedies during this period.

3358667

According to the astrologers, people under Saturn's Sade Sati—particularly those with Aquarius, Pisces and Aries Moon signs—and those under Dhaiya, especially Leo and Sagittarius, should remain cautious and maintain discipline in their daily lives.

3358677

They emphasized that Saturn's retrograde effects vary from person to person depending on an individual's birth chart, planetary periods and transits. Rather than creating fear, this phase should be seen as an opportunity to introspect, improve one's actions and move forward with honesty, patience and dedication.

3358676

Contact:

Shri Jyotish Office, Devalok Colony, Hapur

Astrologers: Pt. Subodh Pandey & Nisha Mishra

Phone: +91 9634408321

3358700

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें