स्कूली वाहनों पर प्रशासन की सख्ती, तीन वाहनों पर जुर्माना, 18 को नोटिस
By Sushil Sharma•4 जुलाई 2026 को 6:53 am बजे•1 min read

sushil sharma
हापुड़। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा जिले में पंजीकृत सभी स्कूल वाहनों की जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नियमों का पालन न करने वाले तीन स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों ने तीन स्कूल वाहनों का चालान करते हुए संबंधित संचालकों पर कुल लगभग 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा विभिन्न कमियों के चलते 18 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने बताया कि अभियान के दौरान किड्स कैसल पब्लिक स्कूल, एसटी आशाराम भौरा साहिब और सीएमएस पब्लिक स्कूल से जुड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जिले में पंजीकृत करीब 550 स्कूल वाहनों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Three School Vehicles Penalized During Safety Inspection Drive in Hapur
Hapur: The Transport Department has intensified its inspection drive to ensure the safety of school children by checking all registered school vehicles across the district. As part of the ongoing campaign, action was taken against three school vehicles on Friday for violating transport regulations.

During the inspection, officials issued challans to three school vehicles and imposed a total penalty of approximately ₹40,000. Additionally, 18 vehicle owners were served notices for deficiencies and instructed to comply with safety and documentation requirements.

According to ARTO (Enforcement) Ramesh Kumar Chaubey, the action involved vehicles associated with Kids Castle Public School, ST Asharam Bhaura Sahib, and CMS Public School.

He added that around 550 registered school vehicles in the district are being inspected in phases, and strict action will continue against those found violating the prescribed safety norms.





संबंधित ख़बरें

NAFIS रैंकिंग में मेरठ रेंज का दबदबा, हापुड़ समेत चारों जिलों ने लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान
sushil sharma
4 मिनट पहले

गाजियाबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचकर एमबीबीएस छात्रों ने सीखी सुरक्षित पेयजल की पूरी प्रक्रिया
sushil sharma
1 घंटे पहले

हापुड़ में 60 नए वाटर कूलर लगाने की तैयारी, प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा
sushil sharma
1 घंटे पहले

हापुड़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नए तैनाती आदेश जारी
sushil sharma
1 घंटे पहले