शनिवार, 4 जुलाई 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

हापुड़ में 60 नए वाटर कूलर लगाने की तैयारी, प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा

By Sushil Sharma4 जुलाई 2026 को 7:21 am बजे3 min read

हापुड़ में 60 नए वाटर कूलर लगाने की तैयारी, प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की बेहतर व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका ने करीब 60 नए वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। फिलहाल योजना प्रस्ताव के चरण में है और अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही स्थापना का कार्य शुरू होगा।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

नगर पालिका के अनुसार, योजना को जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद जुलाई या अगस्त में कार्य शुरू होने की संभावना है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान इस सुविधा की सबसे अधिक जरूरत थी और अब मानसून शुरू होने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष भी शहर में 80 वाटर कूलर लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन प्रस्तावित लागत पर आपत्ति के बाद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद मामला लंबे समय तक लंबित रहा। इस वर्ष दोबारा योजना तैयार की गई है और संशोधित प्रस्ताव के तहत लगभग 60 वाटर कूलर लगाए जाने की तैयारी है।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 2.42.50 PM

योजना के अनुसार, नगर के सभी 41 वार्डों में पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करेंगे। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डा, कचहरी, तहसील परिसर, जिला मुख्यालय, प्रमुख बाजार, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला और मेरठ रोड तिराहा जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी वाटर कूलर स्थापित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.37.14 PM

नगर पालिका ने हाल ही में पहले से खराब पड़े 26 वाटर कूलरों की मरम्मत कराकर उन्हें फिर से चालू कराया है। इसी वजह से अब नए वाटर कूलरों की संख्या 80 के बजाय लगभग 60 रखी गई है। बची हुई राशि को शहर में पेयजल से जुड़ी अन्य विकास योजनाओं पर खर्च करने की योजना है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 9.55.39 AM

Hapur Municipal Body Revives Plan to Install 60 Public Water Coolers

Hapur: The Hapur Municipal Council has revived its plan to install around 60 public water coolers across the city to improve access to drinking water at busy public locations. The proposal is currently awaiting administrative approval before implementation begins.

fgfhgbd

According to municipal officials, the project is in the proposal stage and will be forwarded to the District Magistrate for approval. If cleared, installation work is expected to begin in July or August. Residents, however, have pointed out that the greatest need for the facilities was during the peak summer season.

WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.34.22 PM

The civic body had earlier planned to install 80 water coolers last year, but the proposal was stalled after objections were raised regarding the estimated cost. The project remained pending until it was recently revived with a revised plan to install approximately 60 units.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

Under the proposal, all 41 municipal wards will identify suitable locations for one water cooler each. Additional units are planned for important public places, including the bus station, district court, tehsil complex, district headquarters, major markets, Tehsil Chowpla, Atarpura Chowpla, and the Meerut Road intersection.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM

The Municipal Council has also repaired and restarted 26 existing water coolers, reducing the need for new installations. Officials said the funds saved by lowering the number of new units will be used for other drinking water improvement projects.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM

Municipal Executive Officer Sanjay Kumar Mishra stated that the proposal is being sent to the District Magistrate for approval, and the project will be executed according to official procedures once clearance is received.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM (1)

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें