हापुड़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नए तैनाती आदेश जारी
By Sushil Sharma•4 जुलाई 2026 को 7:16 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रभावी निगरानी और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शुक्रवार शाम जारी आदेशों के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को नए क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

सहायक आयुक्त (द्वितीय) चंद्रशेखर मिश्र के अनुसार, रामप्रकाश गंगवार को नगर पालिका पिलखुवा क्षेत्र, मोहित कुमार को तहसील धौलाना, विपिन कुमार सिंह को नगर पालिका हापुड़ जोन-1, सोवेंद्र सिंह पंघाल को नगर पालिका हापुड़ जोन-2, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को तहसील गढ़मुक्तेश्वर तथा सहरिश सादात को हापुड़ देहात क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को विभागीय आयुक्त के हस्ताक्षर वाले आधिकारिक पहचान पत्र (आई-कार्ड) जारी किए गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध आई-कार्ड के कोई भी अधिकारी किसी प्रतिष्ठान पर निरीक्षण या जांच के लिए नहीं जाएगा।

अधिकारियों का मानना है कि नए कार्यक्षेत्र निर्धारण और पहचान पत्र व्यवस्था से निरीक्षण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

Food Safety Officers Assigned New Jurisdictions in Hapur District
Hapur: The Food Safety Department has reshuffled the jurisdictions of its officers to strengthen inspections and improve monitoring against food adulteration across the district. The new postings were announced on Friday evening, assigning fresh responsibilities to several officials.

According to Assistant Commissioner (Second) Chandrashekhar Mishra, Ram Prakash Gangwar has been assigned the Pilkhuwa Municipal area, Mohit Kumar the Dhaulana tehsil, Vipin Kumar Singh Hapur Municipal Zone-1, Sovendra Singh Panghal Hapur Municipal Zone-2, Rameshwar Prasad Gupta the Garhmukteshwar tehsil, and Saherish Sadat the Hapur rural area.

The department has also introduced a new verification measure by issuing official identity cards signed by the departmental Commissioner to all Food Safety Officers and other authorized personnel.

Officials have been instructed that no inspection or enforcement action will be carried out without carrying a valid departmental ID card.

The department believes the new jurisdictional assignments and mandatory identification system will make food safety inspections more transparent and efficient across the district.


संबंधित ख़बरें

NAFIS रैंकिंग में मेरठ रेंज का दबदबा, हापुड़ समेत चारों जिलों ने लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान
sushil sharma
1 घंटे पहले

गाजियाबाद जल शोधन संयंत्र पहुंचकर एमबीबीएस छात्रों ने सीखी सुरक्षित पेयजल की पूरी प्रक्रिया
sushil sharma
2 घंटे पहले

हापुड़ में 60 नए वाटर कूलर लगाने की तैयारी, प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा
sushil sharma
2 घंटे पहले

नए हाईवे-09 के पास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट
sushil sharma
3 घंटे पहले