राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
By Sushil Sharma••3 min read

Sushil Sharma
हापुड़। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष अनवर मलिक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

धरने को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हापुड़ जिला प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि देश में युवाओं का भविष्य लगातार संकट में पड़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना चाहिए।

डॉ. सोलंकी ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की भी निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे मामलों का विरोध करती रहेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर उचित कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर हीरालाल जैनवाल, मुस्लिम कुरैशी, जोगिंदर दास, रविंद्र पूनिया, यामीन, मनोज गुप्ता, उदयवीर शर्मा, चतर सिंह, कालू, आकिल खान, राजमहेंद्र, डॉ. अब्बासी आजाद, विनोद सैनी एवं बी.डी. चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AAP Workers Stage Protest, Submit Memorandum to President, Target Central Government
Hapur: Workers of the Aam Aadmi Party (AAP), led by District President Anwar Malik, staged a protest at the Collectorate on Monday and submitted a memorandum addressed to the President of India through the district administration. During the demonstration, party workers raised slogans against the Central Government and highlighted several public issues.

Addressing the gathering, AAP State Vice President and Hapur District In-charge Dr. Narendra Singh Solanki said that the future of the country's youth is under constant threat. He alleged that incidents of question paper leaks in competitive examinations have become frequent since the BJP came to power at the Centre, adversely affecting the hard work and aspirations of millions of students. He urged the government to take effective measures to prevent such incidents and protect the interests of young aspirants.

Dr. Solanki further alleged that the government was attempting to suppress democratic voices by restricting peaceful protests, despite such demonstrations being a constitutional right of every citizen. He also condemned the alleged mistreatment of social activist Sonam Wangchuk, stating that the Aam Aadmi Party would continue to oppose such actions and remain committed to safeguarding democratic rights.

Party leaders said that the government should address issues concerning the public with seriousness and accountability. Following the protest, a memorandum addressed to the President of India was submitted through the district administration, seeking appropriate action on the issues raised.

Among those present were Heeralal Jainwal, Muslim Qureshi, Joginder Das, Ravindra Poonia, Yameen, Manoj Gupta, Udayveer Sharma, Chatar Singh, Kalu, Aqeel Khan, Rajmahendra, Dr. Abbasi Azad, Vinod Saini, B.D. Chauhan, along with a large number of party workers.







