अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
By Sushil Sharma••2 min read

Sushil Sharma
हापुड़। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा के आह्वान पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय सहित उपस्थित सभी लोगों ने मंगल पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में पंडित सुबोध पांडेय ने कहा कि 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत मंगल पांडेय का साहस, देशभक्ति और बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वाभिमान का प्रतीक है।

ज्योतिर्विद प्रीति पांडेय ने कहा कि मंगल पांडेय ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंककर देशवासियों में स्वतंत्रता की भावना को जागृत किया। उनका त्याग और बलिदान आज भी युवाओं को देशसेवा, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने महान क्रांतिकारी के आदर्शों का अनुसरण करने तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने अमर शहीद मंगल पांडेय के राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा, ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय, ज्योतिर्विद प्रीति पांडेय, श्री पांडेय, पंडित प्रियांशु पांडेय, पंडित प्रवीण तिवारी, पंडित राज तिवारी, पंडित अनमोल मिश्रा (वेदाचार्य), पंडित रंजीत मिश्रा, पंडित हर्ष पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Martyr Mangal Pandey's Birth Anniversary Celebrated with Patriotism and Reverence
Hapur: The birth anniversary of Shaheed Mangal Pandey, one of the foremost heroes of India's First War of Independence in 1857, was observed with devotion and patriotic spirit at Shri Jyotish Karyalaya in Devlok Colony. The event was organized following an appeal by Pandit Prem Prakash Mishra and witnessed the participation of several devotees and well-wishers.

During the programme, Jyotish Acharya Pandit Subodh Pandey and other attendees paid floral tributes to the portrait of Mangal Pandey, remembering his invaluable contribution to India's freedom struggle.

Addressing the gathering, Pandit Subodh Pandey said that Mangal Pandey's courage, patriotism, and supreme sacrifice continue to inspire generations and remain an unforgettable chapter in Indian history. He described the revolutionary as a symbol of bravery and national pride.

Jyotish Acharya Preeti Pandey highlighted that Mangal Pandey ignited the spirit of resistance against British rule and inspired countless Indians to join the freedom movement. She said his life and sacrifice continue to motivate young people to serve the nation with dedication and self-respect.

Participants also took a pledge to follow the ideals of the great freedom fighter and to uphold the unity, integrity, and dignity of the nation. The programme concluded with a heartfelt tribute to the immortal martyr.

Among those present were Pandit Prem Prakash Mishra, Pandit Subodh Pandey, Preeti Pandey, Shri Pandey, Pandit Priyanshu Pandey, Pandit Praveen Tiwari, Pandit Raj Tiwari, Vedacharya Pandit Anmol Mishra, Pandit Ranjeet Mishra, Pandit Harsh Pandey, and several other dignitaries.








