बारिश के पानी की छींट पड़ने पर पुजारी को सड़क पर पीटा, घटना का वीडियो वायरल
By Sushil Sharma•7 जुलाई 2026 को 11:09 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़। गढ़ रोड पर मंगलवार को मामूली बात को लेकर मारपीट की घटना सामने आई। सड़क पर भरे बरसाती पानी की छींट पड़ने से नाराज एक बाइक सवार ने मंदिर के पुजारी के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण गढ़ रोड पर कई स्थानों पर जलभराव था। इसी दौरान एक वाहन के गुजरने से बरसात के पानी की छींट बाइक सवार पर पड़ गई। आरोप है कि इससे गुस्साए युवक ने अपना आपा खो दिया और पुजारी के साथ अभद्रता करते हुए सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि घटना थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Priest Assaulted on Hapur's Garh Road After Rainwater Splash, Video Goes Viral
Hapur: A shocking incident of assault was reported on Garh Road in Hapur, where a temple priest was allegedly beaten by a motorcyclist following a dispute over rainwater splashing onto him. A video of the incident has gone viral on social media, drawing widespread attention.

According to eyewitnesses, heavy rainfall had left several stretches of Garh Road waterlogged. During the incident, rainwater reportedly splashed onto a man riding a motorcycle. Enraged over the splash, the biker allegedly confronted the priest, and the argument soon escalated into a physical assault on the roadside.

Local residents and passersby intervened to stop the altercation and separated the two. Meanwhile, someone present at the scene recorded the incident on a mobile phone, and the video quickly spread across social media platforms.

The incident reportedly took place under the jurisdiction of Hapur Dehat Police Station on Garh Road. Police officials said they are examining the viral video and looking into the circumstances surrounding the incident. Appropriate legal action will be taken after receiving a complaint and completing the investigation.





संबंधित ख़बरें

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता, हर बच्चे तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डीएम
sushil sharma
1 घंटे पहले

श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ दिलाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम
sushil sharma
1 घंटे पहले

AIIEA के 75 वर्ष पूरे होने पर LIC हापुड़ में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 लोगों ने कराई जांच
sushil sharma
2 घंटे पहले

20 मिनट की बारिश में डूबा शहर, लाखों की नाला सफाई पर फिरा पानी
sushil sharma
2 घंटे पहले
