ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

AIIEA के 75 वर्ष पूरे होने पर LIC हापुड़ में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 लोगों ने कराई जांच

By Sushil Sharma7 जुलाई 2026 को 11:01 am बजे3 min read

AIIEA के 75 वर्ष पूरे होने पर LIC हापुड़ में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 लोगों ने कराई जांच

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIIEA) के 75 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की हापुड़ शाखा में आरोग्य अस्पताल, आनंद विहार के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों, अभिकर्ताओं और आम नागरिकों सहित करीब 80 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

drfgsefrsw

स्वास्थ्य शिविर में आरोग्य सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी एवं मेटाबॉलिक प्रोफाइल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। चिकित्सकों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर जांच और उचित परामर्श से कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

शिविर का संचालन आरोग्य अस्पताल की टीम ने किया। इसमें डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. मयंक, गिरीश शर्मा, राजकुमार शर्मा, ऋतिका, सूरज कुमार और सोनवीर ने सक्रिय भूमिका निभाई।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.36.08 AM

इस अवसर पर LIC हापुड़ शाखा के चीफ मैनेजर मोहन चंद ने कहा कि कर्मचारियों और आमजन के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने आरोग्य अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.45 PM (2)

कार्यक्रम में मैनेजर (प्रशासन) अनिल कुमार, एबीएम एजेंसी गौरव बाबू बघेल, सचिव मोहित त्यागी, प्रेसिडेंट विकास कुमार, पुनीत शर्मा, एसबीए राकेश कुमार, ममता बंसल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, अभिकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में उपयोगी कदम बताया।

gfhdfghrdf

Free Medical Camp Organized at LIC Hapur to Mark 75 Glorious Years of AIIEA

Hapur, July 7: To commemorate the 75 glorious years of the All India Insurance Employees' Association (AIIEA), a free medical camp was organized at the LIC Hapur Branch on Tuesday in collaboration with Aarogya Hospital, Anand Vihar, Hapur. The initiative aimed to promote health awareness among LIC employees, insurance agents, and the general public.

WhatsApp Image 2026-05-12 at 6.37.18 PM

Around 80 people benefited from the camp by undergoing health check-ups and receiving expert medical consultation. The medical team conducted essential diagnostic tests, including blood pressure, blood sugar, ECG, and metabolic profile examinations.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.15 AM (1)

Doctors from Aarogya Super Speciality Hospital also educated participants on the importance of preventive healthcare, regular medical check-ups, healthy eating habits, and maintaining an active lifestyle. They emphasized that early diagnosis and timely treatment can significantly reduce the risk of serious diseases.

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

The health camp was conducted under the supervision of the Aarogya Hospital team, including Dr. Anand Prakash, Dr. Mayank, Girish Sharma, Raj Kumar Sharma, Ritika, Suraj Kumar, and Sonveer, who played a key role in the successful organization of the event.

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

Speaking on the occasion, LIC Hapur Branch Chief Manager Mohan Chand appreciated the initiative and highlighted the importance of regular health screenings for employees and the public. He thanked the medical team for providing quality healthcare services and contributing to community well-being.

WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.37.14 PM

The event was attended by Manager (Administration) Anil Kumar, ABM (Agency) Gaurav Babu Baghel, Secretary Mohit Tyagi, President Vikas Kumar, Puneet Sharma, SBA Rakesh Kumar, Mamta Bansal, along with several LIC employees, insurance agents, and distinguished guests.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 2.42.50 PM

The participants appreciated the initiative, describing it as a meaningful social welfare effort that reinforces the importance of preventive healthcare and community service.

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMScreenshot 2026-07-01 150731

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें