बागड़पुर फ्लाईओवर पर मौत बनकर दौड़ी पिकअप, रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत,
By Sushil Sharma•11 जुलाई 2026 को 7:16 am बजे•3 min read

sushil sharma
हापुड़। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन रिक्शा चालक के लिए काल बनकर सामने आया। बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर काली नदी पुल के पास हुई भीषण टक्कर में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हापुड़ पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार 11 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:46 बजे अमरोहा से दिल्ली की ओर जा रही पिकअप गाड़ी (नंबर DL 1L AT 1114) बागड़पुर फ्लाईओवर पर पहुंची। इसी दौरान काली नदी पुल के पास पिकअप ने आगे चल रहे रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक को तत्काल सीएचसी हापुड़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

मृतक की पहचान रवि पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम बागड़पुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। वहीं पिकअप वाहन चालक की पहचान आकाश पुत्र सावरेन, निवासी दक्षिणपुरी, अंबेडकर नगर, मकान नंबर ए-411, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद पलटी पिकअप को क्रेन की सहायता से हाईवे से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव बागड़पुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pickup Overturns After Hitting Rickshaw on Bagadpur Flyover, Rickshaw Driver Dies in Hapur
Hapur: A tragic road accident claimed the life of a rickshaw driver on Saturday evening after a speeding pickup truck collided with his vehicle on the Bagadpur Flyover near the Kali River bridge on the Delhi-Lucknow National Highway. The impact of the crash was so severe that the pickup overturned, while the rickshaw driver sustained critical injuries. He was rushed to the Community Health Centre (CHC), Hapur, where doctors declared him dead.

According to police, the accident occurred at around 4:46 PM on July 11, 2026. A pickup truck bearing registration number DL 1L AT 1114, travelling from Amroha towards Delhi, struck a rickshaw near the Kali River bridge on the Bagadpur Flyover. The collision caused the pickup to lose control and overturn on the highway.

Police and an ambulance reached the scene immediately after receiving information about the accident. The injured rickshaw driver was shifted to CHC Hapur for emergency treatment, but he succumbed to his injuries during treatment.

The deceased was identified as Ravi, son of Jaiprakash, a resident of Bagadpur village under Babugarh Police Station in Hapur district.

The pickup was being driven by Akash, son of Sawaren, a resident of House No. A-411, Southpuri, Ambedkar Nagar, Delhi. Police have taken the driver into custody and initiated further legal proceedings.

Following the accident, traffic on the highway was briefly disrupted. The overturned pickup vehicle was removed from the road with the help of a crane, after which normal traffic movement was restored.

Police have prepared the inquest report and sent the deceased's body for post-mortem examination. A detailed investigation is underway to determine the exact cause of the accident, though preliminary findings suggest that overspeeding and negligent driving may have led to the fatal collision.





संबंधित ख़बरें

भौमवती अमावस्या 14 जुलाई को, पितरों की कृपा और सुख-समृद्धि के लिए करें ये दान
भौमवती अमावस्या 14 जुलाई 2026: जानें अमावस्या तिथि, शुभ मुहूर्त, पितृ दोष शांति के उपाय, क्या करें दान, गंगा स्नान का महत्व और ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय की विशेष सलाह।
6 घंटे पहले

सिर्फ एक घूंट पानी ने रिया को पहुंचा दिया जिंदगी और मौत के बीच
हापुड़ के अर्जुन नगर में 22 वर्षीय रिया की पानी की बोतल पीने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार बोतल में संक्षारक पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। परिवार पर दो साल बाद फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
8 घंटे पहले

हापुड़ में 'पानी' बना जहर! पानी पीते ही युवती की बिगड़ी हालत, तेजाब जैसी आशंका से मचा हड़कंप
हापुड़ के अर्जुन नगर में बोतलबंद पानी पीने के बाद 22 वर्षीय युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने एक्सपायर पानी की बोतल और संदिग्ध तरल पदार्थ का आरोप लगाया। पुलिस ने बोतल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
17 घंटे पहले

हिस्ट्रीशीटरों पर डीआईजी का शिकंजा, जून में 6846 अपराधियों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं
मेरठ रेंज में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन HS की समीक्षा की। जून में 6,846 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 773 अपराधी जेल में निरुद्ध, यक्ष ऐप पर 100% डाटा फीड।
20 घंटे पहले
