ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

हापुड़ में 'पानी' बना जहर! पानी पीते ही युवती की बिगड़ी हालत, तेजाब जैसी आशंका से मचा हड़कंप

By Sushil Sharma10 जुलाई 2026 को 3:04 pm बजे4 min read

हापुड़ में 'पानी' बना जहर! पानी पीते ही युवती की बिगड़ी हालत, तेजाब जैसी आशंका से मचा हड़कंप

हापुड़ के अर्जुन नगर में बोतलबंद पानी पीने के बाद 22 वर्षीय युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने एक्सपायर पानी की बोतल और संदिग्ध तरल पदार्थ का आरोप लगाया। पुलिस ने बोतल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें:

हापुड़। शहर के अर्जुन नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां पानी की बोतल पीने के तुरंत बाद 22 वर्षीय युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजनों का आरोप है कि बोतल का पानी पीते ही युवती के गले में तेज जलन शुरू हो गई और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

3369319

जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर निवासी 22 वर्षीय रिया अपनी माता के अर्जुन नगर के एक सर्राफा की दुकान में खरीदारी करने गई थी। खरीदारी के दौरान रिया को प्यास लगी तो वह पास की एक दुकान से बिसलेरी ब्रांड की पानी की बोतल खरीदकर लाई। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने बोतल खोलकर पानी पिया, कुछ ही सेकंड में उसके गले में तेज जलन होने लगी और वह असहज महसूस करने लगी। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

3358748

परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने पानी की बोतल की जांच की तो उसमें मौजूद तरल पदार्थ सामान्य पानी जैसा नहीं लग रहा था। उनका आरोप है कि बोतल के अंदर तेजाब जैसा पदार्थ होने की आशंका है। इसके बाद रिया को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल युवती का उपचार जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

3358699

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उसने बोतल सीधे फ्रिज से निकालकर युवती को दी थी और उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि बोतल में कोई गड़बड़ी हो सकती है। पुलिस ने संदिग्ध बोतल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

3358695

सूत्रों के अनुसार, बोतल में तेजाब जैसा पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि बोतल में मौजूद तरल पदार्थ को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसमें वास्तव में क्या था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3358687

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर में भी इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर सख्त निगरानी की मांग उठ रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Water Turns Poison? 22-Year-Old Woman Falls Critically Ill After Drinking Bottled Water in Hapur

Hapur: A shocking incident was reported from Arjun Nagar in Hapur, where a 22-year-old woman became critically ill moments after drinking water from a sealed bottled water purchased from a nearby shop. The victim was rushed to the hospital and later referred to a higher medical center after her condition deteriorated. Police have launched an investigation into the incident.

3358675

According to information, Riya, a resident of Arjun Nagar, had gone shopping with her mother at a jewelry market in the city. Feeling thirsty during the visit, she purchased a bottle of packaged drinking water from a nearby shop. Soon after opening the bottle and taking a few sips, she reportedly experienced severe burning in her throat and began feeling unwell. Her condition worsened within moments, causing panic among family members and bystanders.

3220332

Her family immediately rushed her to a nearby hospital, where doctors provided initial treatment. Due to the seriousness of her condition, she was referred to a higher medical center for specialized care. She is currently undergoing treatment, and her condition is reported to be critical.

3227268

The incident was reported to the police, who reached the shop and questioned the shopkeeper. The shopkeeper told officers that he had taken the bottle directly from the refrigerator and sold it to the customer, claiming he was unaware of any defect or contamination.

3358750

Police have seized the bottle and sent the contents for forensic examination. Officials said the exact nature of the liquid will be determined only after laboratory analysis, and further legal action will be taken based on the investigation report.

3358677

The incident has triggered concern among local residents over the safety of packaged drinking water and the sale of expired products. Authorities are continuing their investigation to determine the cause of the incident.

3358749

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

हिस्ट्रीशीटरों पर डीआईजी का शिकंजा, जून में 6846 अपराधियों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं
उत्तर प्रदेश

हिस्ट्रीशीटरों पर डीआईजी का शिकंजा, जून में 6846 अपराधियों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं

मेरठ रेंज में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन HS की समीक्षा की। जून में 6,846 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 773 अपराधी जेल में निरुद्ध, यक्ष ऐप पर 100% डाटा फीड।

4 घंटे पहले

पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
उत्तर प्रदेश

पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

sushil sharma

5 घंटे पहले

रेलवे ट्रैक किनारे मिला पल्लेदार का शव, पहचान होते ही पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक किनारे मिला पल्लेदार का शव, पहचान होते ही पुलिस ने शुरू की जांच

sushil sharma

8 घंटे पहले

बारिश के बाद जागी पालिका, मजदूरों की जान से खिलवाड़! करोड़ों की मशीनें बनीं शोपीस, गंदे नाले में उतारे सफाईकर्मी
उत्तर प्रदेश

बारिश के बाद जागी पालिका, मजदूरों की जान से खिलवाड़! करोड़ों की मशीनें बनीं शोपीस, गंदे नाले में उतारे सफाईकर्मी

sushil sharma

8 घंटे पहले