ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

हिस्ट्रीशीटरों पर डीआईजी का शिकंजा, जून में 6846 अपराधियों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं

By Sushil Sharma10 जुलाई 2026 को 12:14 pm बजे4 min read

हिस्ट्रीशीटरों पर डीआईजी का शिकंजा, जून में 6846 अपराधियों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं

मेरठ रेंज में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन HS की समीक्षा की। जून में 6,846 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 773 अपराधी जेल में निरुद्ध, यक्ष ऐप पर 100% डाटा फीड।

शेयर करें:

हापुड। मेरठ परिक्षेत्र में सक्रिय और चिन्हित अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने "ऑपरेशन HS (हिस्ट्रीशीटर)" की जून माह की समीक्षा करते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी, सत्यापन और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जून माह में मेरठ रेंज के मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों में कुल 6846 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन एवं निगरानी की गई, जबकि 67 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं। वहीं 773 हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं।

3358675

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक थाने पर उपनिरीक्षक स्तर से नियमित सत्यापन कराया जाए। जो अपराधी दोबारा अपराध में सक्रिय पाए जाएं, उनके खिलाफ तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

3220332

समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि मेरठ रेंज के सभी हिस्ट्रीशीटरों का यक्ष (YAKSH) ऐप पर शत-प्रतिशत डाटा अपलोड कर दिया गया है। इसके माध्यम से अपराधियों की गतिविधियों, आपराधिक इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की डिजिटल निगरानी की जा सकेगी। जून माह में पांच हिस्ट्रीशीटरों की मृत्यु होने पर उनकी हिस्ट्रीशीट भी नियमानुसार समाप्त कर दी गई।

3358677

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो मेरठ में जून के दौरान 13 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 268 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं और 2584 हिस्ट्रीशीटरों का डाटा यक्ष ऐप पर दर्ज किया गया है। बुलंदशहर में 45 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 220 हिस्ट्रीशीटर जेल में निरुद्ध हैं तथा 2314 हिस्ट्रीशीटरों का डाटा फीड किया गया। बागपत में आठ नई हिस्ट्रीशीट खुलीं, 184 अपराधी जेल में हैं और 1066 हिस्ट्रीशीटरों का डाटा अपलोड किया गया। हापुड़ में जून माह के दौरान एक नई हिस्ट्रीशीट खोली गई, 101 हिस्ट्रीशीटर जेल में निरुद्ध पाए गए तथा 882 हिस्ट्रीशीटरों का डाटा यक्ष ऐप पर दर्ज किया गया।

3358748

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना प्रभारी हिस्ट्रीशीटरों के डाटा की नियमित समीक्षा और सत्यापन करें। क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्तर से रैंडम चेकिंग कर डाटा की गुणवत्ता परखी जाए। प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर का माता का नाम, उपनाम, पहचान चिह्न, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। इसके अलावा नवीनतम फोटो, पहचान पत्र, ऑडियो रिकॉर्डिंग, जमानतदार, रिश्तेदारों और आपराधिक मुकदमों से जुड़ी सभी जानकारियां भी यक्ष ऐप पर अद्यतन रखी जाएं।

3227268

डीआईजी ने यह भी कहा कि जिन अपराधियों के विरुद्ध दस या उससे अधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनकी सक्रियता के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली जाए। वहीं सात या उससे अधिक मुकदमों वाले अपराधियों का भी चिन्हीकरण कर आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जाए, जिससे आदतन अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

DIG Reviews Operation HS Across Meerut Range; 6,846 History-Sheeters Verified, 67 New History Sheets Opened

Hapur: The Meerut Range Police has intensified its crackdown on habitual offenders under Operation HS (History-Sheeter). During a review meeting, Meerut Range DIG Kalanidhi Naithani directed police officials of all four districts Meerut, Bulandshahr, Baghpat, and Hapur to ensure regular verification of history-sheeters and take strict preventive action against active criminals.

3358695

According to the June review report, police verified and monitored a total of 6,846 history-sheeters across the range. During the same period, 67 new history sheets were opened, while 773 history-sheeters are currently lodged in jail. Five history sheets were also closed following the death of the concerned individuals.

3358696

The DIG emphasized that monitoring of habitual offenders should not remain a paperwork exercise. He instructed that Sub-Inspectors must conduct regular field verification of all history-sheeters, and those found actively involved in criminal activities should face immediate preventive legal action.

3358758

A major highlight of the review was that 100 percent of the history-sheeters' data has been uploaded to the YAKSH App, enabling digital monitoring and better tracking of criminal records and activities across the range.

2288071

District-wise Figures

Meerut: 13 new history sheets opened, 268 history-sheeters in jail, 2,584 records uploaded to the YAKSH App.

Bulandshahr: 45 new history sheets opened, 220 history-sheeters in jail, 2,314 records uploaded.

Baghpat: 8 new history sheets opened, 184 history-sheeters in jail, 1,066 records uploaded.

Hapur: 1 new history sheet opened, 101 history-sheeters in jail, 882 records uploaded.

2949492

DIG Naithani also directed Station House Officers (SHOs) to regularly review and verify the data of history-sheeters. Circle Officers and Superintendents of Police have been asked to conduct random checks to ensure the accuracy and quality of the information uploaded on the YAKSH App.

3118657

Officials have been instructed to ensure that each history-sheeter's profile includes the mother's name, aliases, identification marks, date of birth, mobile number, latest photograph, identity documents, audio recording, bailer details, relatives' information, and complete FIR records. Any newly registered criminal cases must also be updated promptly in the application.

3358689

The DIG further directed district police chiefs to identify offenders involved in 10 or more criminal cases for opening history sheets based on their current criminal activities. Criminals facing seven or more cases should also be identified and assessed for inclusion, ensuring that habitual offenders remain under continuous surveillance and effective preventive policing.

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
उत्तर प्रदेश

पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

sushil sharma

3 घंटे पहले

रेलवे ट्रैक किनारे मिला पल्लेदार का शव, पहचान होते ही पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक किनारे मिला पल्लेदार का शव, पहचान होते ही पुलिस ने शुरू की जांच

sushil sharma

6 घंटे पहले

बारिश के बाद जागी पालिका, मजदूरों की जान से खिलवाड़! करोड़ों की मशीनें बनीं शोपीस, गंदे नाले में उतारे सफाईकर्मी
उत्तर प्रदेश

बारिश के बाद जागी पालिका, मजदूरों की जान से खिलवाड़! करोड़ों की मशीनें बनीं शोपीस, गंदे नाले में उतारे सफाईकर्मी

sushil sharma

6 घंटे पहले

नाबालिग बहनों से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश

नाबालिग बहनों से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ में दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में फरार मुख्य आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार। आरोपी से अवैध तमंचा बरामद, मामले की जांच जारी।

10 घंटे पहले