ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

सिर्फ एक घूंट पानी ने रिया को पहुंचा दिया जिंदगी और मौत के बीच

By Sushil Sharma11 जुलाई 2026 को 12:38 am बजे9 min read

सिर्फ एक घूंट पानी ने रिया को पहुंचा दिया जिंदगी और मौत के बीच

हापुड़ के अर्जुन नगर में 22 वर्षीय रिया की पानी की बोतल पीने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार बोतल में संक्षारक पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। परिवार पर दो साल बाद फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

शेयर करें:

हापुड़। कहते हैं कि जिंदगी कब किस मोड़ पर कैसी परीक्षा ले ले, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। शुक्रवार की शाम अर्जुन नगर में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे शहर को अंदर तक झकझोर दिया। एक 22 वर्षीय बेटी ने सिर्फ प्यास बुझाने के लिए पानी मांगा था, लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वही पानी उसकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा।

3369313

आज अस्पताल के एक बेड पर रिया जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है, जबकि अस्पताल के बाहर बैठा उसका परिवार भगवान से सिर्फ एक ही दुआ मांग रहा है "बस हमारी बेटी को बचा लो..."

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम रिया अपनी मां के साथ अर्जुन नगर स्थित एक सर्राफा दुकान पर किसी काम से पहुंची थी। दुकान पर बातचीत के दौरान रिया ने मुस्कुराते हुए दुकानदार से सिर्फ इतना कहा "भैया, बहुत प्यास लगी है... क्या पानी मिल जाएगा?"

3358695

दुकानदार ने भी इंसानियत दिखाते हुए पास की दुकान से एक पानी की बोतल मंगवाई और रिया को दे दी। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ सेकंड में वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों के सामने ऐसा मंजर होगा, जिसे शायद वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिया ने जैसे ही बोतल से पहला घूंट पिया, उसका चेहरा अचानक बदल गया। वह दर्द से तड़पने लगी, उसके मुंह से पिया हुआ तरल बाहर आने लगा और वह जोर-जोर से बिलखने लगी।

3358758

दुकान का माहौल कुछ ही पल में अफरा-तफरी में बदल गया। उसकी मां घबराकर बेटी को संभालने लगी। दुकानदार भी समझ नहीं पाया कि आखिर कुछ सेकंड पहले तक सामान्य दिख रही युवती अचानक इस तरह क्यों छटपटाने लगी। घटना के तुरंत बाद रिया को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों ने किसी संक्षारक (कॉरोसिव) पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। हालांकि, आखिर बोतल में क्या था, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

3358697

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में कथित तौर पर दिखाई दे रहा है कि रिया अपनी मां के साथ दुकान पर बैठी है, दुकानदार पानी की बोतल मंगवाकर देता है और जैसे ही रिया बोतल से पानी पीती है, उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगती है। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और जिसने भी इसे देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

3220717

पुलिस ने पानी की बोतल उपलब्ध कराने वाले दुकानदार से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, दुकानदार का कहना है कि उसने बोतल फ्रिज से निकालकर दी थी और उसे जैसी कंपनी से मिली थी, उसी तरह ग्राहकों को बेचा जा रहा था। इधर सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच के दौरान पानी बेचने वाले दुकानदार के यहां से सफेद पदार्थ के दो कैन बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। आरोप यह भी हैं कि संबंधित दुकानदार प्रतिबंधित सफेद पदार्थ बेचने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि सफेद पदार्थ को पानी की बोतलों में भरकर रखा जाता था और संभवतः ऐसी ही एक बोतल गलती से फ्रिज में रख दी गई, जिसे बाद में पीने के पानी की बोतल समझकर ग्राहक को दे दिया गया। हालांकि, इन सभी बिंदुओं की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

3358675

रिया के परिवार की कहानी किसी भी इंसान की आंखें नम कर सकती है। जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले रिया के भाई पर कथित रूप से जानलेवा हमला हुआ था। परिवार के सामने उस समय भी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती थी। बेटे को बचाने के लिए परिवार ने अपने गहने बेच दिए। वर्षों की मेहनत से बनाया घर बेच दिया। पिता का व्यापार बंद हो गया। इलाज के लिए जो कुछ था, सब दांव पर लगा दिया।

3220332

लेकिन मां-बाप ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया, लेकिन बेटे को मौत के मुंह से वापस ले आए। परिवार को लगा था कि अब शायद उनके जीवन में खुशियां लौट आएंगी। टूटे हुए सपनों को फिर से जोड़ने की कोशिश शुरू हुई ही थी कि किस्मत ने एक और ऐसा वार किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

3358676

शुक्रवार की शाम रिया ने सिर्फ अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी मांगा था। उसे क्या पता था कि जिस बोतल को वह पानी समझ रही है, वही उसकी जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई बन जाएगी। आज अस्पताल के बाहर वही मां बैठी है जिसने दो साल पहले बेटे को बचाने के लिए अपनी दुनिया दांव पर लगा दी थी। वही पिता हैं जिनका कारोबार बेटे के इलाज में खत्म हो गया। वही परिवार है जिसने पहले ही सब कुछ खो दिया था। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार अस्पताल के बेड पर बेटा नहीं, उनकी 22 वर्षीय बेटी रिया है।

हर गुजरते पल के साथ परिजनों की निगाहें डॉक्टरों के कमरे की ओर उठ जाती हैं। हर बार दरवाजा खुलता है तो उम्मीद भी जागती है और डर भी बढ़ जाता है। यह घटना सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं रह गई है। पूरे हापुड़ में लोग रिया के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

3358677

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आखिर बोतल में क्या था, वह वहां कैसे पहुंची, क्या यह लापरवाही थी या किसी की आपराधिक करतूत इन सभी सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। लेकिन इस समय सबसे बड़ी सच्चाई यही है कि एक परिवार, जिसने पहले ही जिंदगी की सबसे कठिन परीक्षा झेली है, आज फिर अपनी बेटी की एक सांस बचाने की उम्मीद में अस्पताल के बाहर आंखों में आंसू और दिल में दुआ लिए बैठा है।

A Single Sip of Water Left 22-Year-Old Riya Fighting for Her Life

Hapur: Life can change in a matter of seconds. A heartbreaking incident in Arjun Nagar on Friday evening has left an entire city in shock. A 22-year-old woman, Riya, simply asked for a bottle of water to quench her thirst. No one present could have imagined that the very first sip would leave her battling for survival. Today, Riya is fighting for her life in a hospital bed, while her family waits outside, praying for just one miracle that she survives.

3227268

According to available information, Riya had accompanied her mother to a jewellery shop in Arjun Nagar on Friday evening for some work. During their visit, she reportedly told the shopkeeper with a smile, "Brother, I'm very thirsty. Could I please have some water?" The shopkeeper allegedly arranged a bottled drinking water from a nearby store and handed it to her. Within moments of taking the first sip, the atmosphere reportedly turned into panic.

3358749

Eyewitnesses claim that Riya's expression changed instantly. She allegedly began screaming in pain, spat out the liquid she had consumed, and started writhing in agony. Her mother rushed to help her, while the shopkeeper was reportedly left stunned, unable to understand what had happened. Riya was immediately taken to a nearby hospital, where doctors provided first aid. Considering the seriousness of her condition, she was later referred to a higher medical centre for advanced treatment.

3358667

According to sources, doctors suspect that she may have consumed a corrosive substance. However, the exact contents of the bottle will only be confirmed after forensic examination and laboratory reports. Police reached the spot soon after receiving information and began examining CCTV footage installed at the jewellery shop. The footage reportedly shows Riya sitting with her mother, receiving the bottle of water, and collapsing shortly after taking a sip. The video has since circulated widely on social media, leaving many viewers deeply disturbed.

3358665

Investigators have also questioned the shopkeeper who supplied the bottled water. According to sources, he stated that the bottle had been taken directly from a refrigerator and was sold in the same condition in which it had been received from the supplier.

During the investigation, police reportedly recovered two containers containing a white substance from the nearby shop that supplied the bottle. The material has been sent for forensic testing. Sources further claim that investigators are examining allegations that the shop may have been involved in selling a prohibited chemical and that such substances were allegedly stored in used water bottles. One line of investigation is that a bottle containing the chemical may have accidentally been placed inside the refrigerator and was mistakenly handed over as drinking water. Police have not officially confirmed this theory, and investigators say all possibilities remain under examination.

3358748

Riya's family's story makes the incident even more heartbreaking.

According to family members, about two years ago, Riya's brother allegedly survived a life-threatening attack. To save his life, the family reportedly sold their jewellery, disposed of their house, and exhausted their savings on medical treatment. Her father's business also suffered severe financial losses during the ordeal. Despite all odds, the family managed to save their son and hoped that better days were finally ahead. But before they could rebuild their lives, tragedy appears to have struck once again.

3358689

On Friday evening, Riya simply asked for water to quench her thirst. She had no idea that the bottle she believed contained drinking water would become the beginning of the toughest battle of her life. Today, the same mother who once fought to save her son now sits outside another hospital room praying for her daughter's recovery. The same father who sacrificed everything for his family now faces another unimaginable crisis.

The only difference this time is that it is their 22-year-old daughter, Riya, lying on the hospital bed.

3358699

With every passing moment, the family anxiously looks toward the doctors' room, hoping for positive news. Every time the door opens, hope rises—but so does fear. The incident has deeply affected residents across Hapur, many of whom are praying for Riya's speedy recovery. Meanwhile, police continue their investigation to determine exactly what was inside the bottle, how it came to be there, and whether the incident resulted from negligence or a criminal act.

3220714

The answers will emerge only after the investigation and forensic reports are complete. For now, one reality remains unchanged a family that has already endured immense hardship is once again waiting outside a hospital, holding on to hope, prayers, and the wish that their daughter survives this fight for life.

3358700

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

भौमवती अमावस्या 14 जुलाई को, पितरों की कृपा और सुख-समृद्धि के लिए करें ये दान
उत्तर प्रदेश

भौमवती अमावस्या 14 जुलाई को, पितरों की कृपा और सुख-समृद्धि के लिए करें ये दान

भौमवती अमावस्या 14 जुलाई 2026: जानें अमावस्या तिथि, शुभ मुहूर्त, पितृ दोष शांति के उपाय, क्या करें दान, गंगा स्नान का महत्व और ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय की विशेष सलाह।

36 मिनट पहले

हापुड़ में 'पानी' बना जहर! पानी पीते ही युवती की बिगड़ी हालत, तेजाब जैसी आशंका से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में 'पानी' बना जहर! पानी पीते ही युवती की बिगड़ी हालत, तेजाब जैसी आशंका से मचा हड़कंप

हापुड़ के अर्जुन नगर में बोतलबंद पानी पीने के बाद 22 वर्षीय युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने एक्सपायर पानी की बोतल और संदिग्ध तरल पदार्थ का आरोप लगाया। पुलिस ने बोतल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

11 घंटे पहले

हिस्ट्रीशीटरों पर डीआईजी का शिकंजा, जून में 6846 अपराधियों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं
उत्तर प्रदेश

हिस्ट्रीशीटरों पर डीआईजी का शिकंजा, जून में 6846 अपराधियों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं

मेरठ रेंज में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन HS की समीक्षा की। जून में 6,846 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 773 अपराधी जेल में निरुद्ध, यक्ष ऐप पर 100% डाटा फीड।

14 घंटे पहले

पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
उत्तर प्रदेश

पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

sushil sharma

15 घंटे पहले