भौमवती अमावस्या 14 जुलाई को, पितरों की कृपा और सुख-समृद्धि के लिए करें ये दान
By Sushil Sharma•11 जुलाई 2026 को 2:14 am बजे•4 min read

भौमवती अमावस्या 14 जुलाई 2026: जानें अमावस्या तिथि, शुभ मुहूर्त, पितृ दोष शांति के उपाय, क्या करें दान, गंगा स्नान का महत्व और ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय की विशेष सलाह।
हापुड़। आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या इस वर्ष 14 जुलाई, मंगलवार को पड़ रही है। मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौमवती अमावस्या कहा जाता है। सनातन धर्म में भौमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, पितरों का तर्पण, पूजा-पाठ और श्रद्धापूर्वक दान करने से पितृ दोष की शांति, पूर्वजों का आशीर्वाद तथा जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या तिथि 13 जुलाई, सोमवार को सायं 6 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होकर 14 जुलाई, मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। मंगलवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसे भौमवती अमावस्या कहा जाएगा। शास्त्रों में इस दिन किए गए स्नान, दान, तर्पण और पूजा को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।

उन्होंने बताया कि अमावस्या का संबंध पितरों से माना जाता है। इसलिए इस दिन अपने पूर्वजों का स्मरण कर तर्पण करना, उनकी शांति के लिए प्रार्थना करना और जरूरतमंदों को दान देना विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है, परिवार पर पितरों की कृपा बनी रहती है और जीवन में आने वाली अनेक बाधाएं दूर होने लगती हैं।

पंडित सुबोध पाण्डेय के अनुसार भौमवती अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु, भगवान शिव तथा पितरों का विधिवत पूजन करना चाहिए। यदि संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। जो लोग गंगा स्नान नहीं कर सकते, वे घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करें।

उन्होंने कहा कि इस दिन किया गया दान केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, करुणा और मानव सेवा का भी प्रतीक है। अमावस्या पर किए गए दान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार गरीब, असहाय, ब्राह्मण तथा जरूरतमंद लोगों को जल, घड़ा या मटका, दूध, पेड़ा, अन्न, भोजन, चावल, घी, वस्त्र, फल, पंखा तथा यथाशक्ति धन का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है।

मान्यता है कि भौमवती अमावस्या पर किए गए पुण्य कार्यों से घर में अन्न और धन की वृद्धि होती है, सुख-शांति बनी रहती है तथा रुके हुए कार्यों में गति आती है। परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पितरों की कृपा से आपसी कलह कम होकर पारिवारिक सौहार्द बढ़ता है। धार्मिक ग्रंथों में भी इस दिन दान, जप, तप और सेवा को विशेष महत्व दिया गया है।

ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि भौमवती अमावस्या के पावन अवसर पर आडंबर से दूर रहकर श्रद्धा, सेवा और दान की भावना से जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। सच्चे मन से किया गया दान और पितरों के प्रति सम्मान जीवन में शुभ फल प्रदान करता है तथा ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Bhaumvati Amavasya on July 14: Donate These Items to Seek Ancestors’ Blessings and Prosperity, Says Astrologer Pt. Subodh Pandey
Hapur: The Ashadha Krishna Paksha Amavasya will be observed on Tuesday, July 14, and since it falls on a Tuesday, it is known as Bhaumvati Amavasya. In Sanatan Dharma, this sacred day is considered highly auspicious for holy bathing, offering prayers to ancestors, performing rituals, and donating to the needy. Religious scriptures believe that sincere charity on this day helps reduce Pitru Dosha, brings the blessings of ancestors, and invites peace, prosperity, and happiness into one's life.

Astrologer Pt. Subodh Pandey said that according to the Hindu Panchang and Vedic astrology, the Amavasya Tithi will begin at 6:50 PM on Monday, July 13, and continue until 3:13 PM on Tuesday, July 14. Since the new moon falls on a Tuesday, it is observed as Bhaumvati Amavasya, a day considered especially significant for Pitru Tarpan, Ganga Snan, charity, and Amavasya worship.

He explained that Amavasya is traditionally associated with honoring one's ancestors. Offering Tarpan and praying for the peace of departed souls on this day is believed to bring divine blessings to the family. Devotees are encouraged to remember their ancestors with gratitude and perform charitable acts with sincerity.

Pt. Pandey advised devotees to wake up before sunrise, take a holy bath, and worship Lord Vishnu, Lord Shiva, and their ancestors. Those who are unable to bathe in the Ganga may add a few drops of Ganga water to their bath at home and perform prayers with devotion.

According to him, charity on Bhaumvati Amavasya is not only a religious practice but also a symbol of compassion, self-purification, and service to humanity. Donations made after bathing, worship, and Tarpan are believed to yield greater spiritual merit.
He recommended donating items such as drinking water, milk, peda (Indian sweet), cooked food, rice, clarified butter (ghee), clothes, fruits, earthen water pots, fans, and financial assistance to Brahmins, poor families, helpless individuals, and other needy people, according to one's capacity and faith.

Religious beliefs suggest that such charitable acts help remove obstacles, improve financial stability, increase food and wealth, and bring peace and harmony to the household. The blessings of ancestors are also believed to reduce family conflicts and create a positive atmosphere.

Pt. Subodh Pandey appealed to devotees to observe Bhaumvati Amavasya with sincerity rather than showmanship. He said that serving the needy and making heartfelt donations on this sacred occasion can bring spiritual satisfaction, divine grace, and the blessings of one's ancestors.


संबंधित ख़बरें

सिर्फ एक घूंट पानी ने रिया को पहुंचा दिया जिंदगी और मौत के बीच
हापुड़ के अर्जुन नगर में 22 वर्षीय रिया की पानी की बोतल पीने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार बोतल में संक्षारक पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। परिवार पर दो साल बाद फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
4 घंटे पहले

हापुड़ में 'पानी' बना जहर! पानी पीते ही युवती की बिगड़ी हालत, तेजाब जैसी आशंका से मचा हड़कंप
हापुड़ के अर्जुन नगर में बोतलबंद पानी पीने के बाद 22 वर्षीय युवती की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने एक्सपायर पानी की बोतल और संदिग्ध तरल पदार्थ का आरोप लगाया। पुलिस ने बोतल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
13 घंटे पहले

हिस्ट्रीशीटरों पर डीआईजी का शिकंजा, जून में 6846 अपराधियों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खुलीं
मेरठ रेंज में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन HS की समीक्षा की। जून में 6,846 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, 67 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 773 अपराधी जेल में निरुद्ध, यक्ष ऐप पर 100% डाटा फीड।
16 घंटे पहले

पैसों के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
sushil sharma
17 घंटे पहले
