ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

कांवड़ मार्ग पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, प्रशासन ने बनाया फुलप्रूफ प्लान

By Sushil Sharma5 min read

कांवड़ मार्ग पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, प्रशासन ने बनाया फुलप्रूफ प्लान

हापुड़ में कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज। डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य, सफाई और ड्रोन-सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए।

शेयर करें:

हापुड़। श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह तथा अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

3369314

बैठक में जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे यात्रा मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी और पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।

3220332

उन्होंने नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग, शिविर स्थलों और गंगा घाटों पर नियमित सफाई, चूना छिड़काव, मोबाइल शौचालय, पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सड़क पर कहीं भी गड्ढे, जलभराव या क्षतिग्रस्त मार्ग नहीं रहने चाहिए। जल निगम और नगर निकायों को पाइपलाइन कार्य एवं सड़क मरम्मत समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

3482987

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएं और श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन सेवाएं, एंटी-वेनम, एंटी-रेबीज इंजेक्शन तथा जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

3358699

विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर लटकते और जर्जर बिजली के तारों को तत्काल ठीक करने, बिजली के खंभों पर सुरक्षा की दृष्टि से काली पॉलीथिन टेपिंग कराने तथा शिविरों में नियमानुसार अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं अग्निशमन विभाग को प्रत्येक प्रमुख शिविर स्थल पर फायर टेंडर और अग्निशमन उपकरणों के साथ तैनात रहने को कहा गया।

3358697

खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर संचालित होटल, ढाबों, फलों और खाद्य सामग्री की दुकानों की लगातार जांच की जाए ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। वहीं परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को भारी वाहनों के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन लागू करने तथा कांवड़ियों के विश्राम और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाला एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से पूरी यात्रा की निगरानी की जाएगी।

3358748

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

2288071

जिलाधिकारी कविता मीना ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु यातायात नियमों का पालन करें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि हापुड़ में कांवड़ यात्रा सुरक्षित और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हो सके।

3358677

Hapur Administration Tightens Preparations for Kanwar Yatra 2026; DM and SP Review Security, Traffic and Public Facilities

Hapur, July 17: The Hapur district administration has intensified preparations for the upcoming Kanwar Yatra 2026 to ensure that the annual pilgrimage is conducted safely, peacefully, and efficiently. A high-level review meeting was held at the Collectorate auditorium on Friday under the chairmanship of District Magistrate Kavita Meena, Superintendent of Police Kunwar Gyananjay Singh, and Additional District Magistrate Sandeep Kumar.

3358675

During the meeting, the District Magistrate said that a joint inspection of the Kanwar route had already been completed. She directed all departments to complete their assigned responsibilities well before the commencement of the pilgrimage.

3358676

The administration has decided to deploy CCTV cameras, drone surveillance, barricading, and adequate police and PAC personnel along the entire route, with special security arrangements at sensitive locations.

3358687

Municipal bodies and the Panchayati Raj Department have been instructed to ensure regular sanitation, lime sprinkling, mobile toilets, drinking water facilities, and proper lighting at Kanwar routes, camps, and ghats. Officials have also been asked to repair damaged roads, eliminate waterlogging, and complete pending pipeline works before the yatra begins.

3358694

The Chief Medical Officer has been directed to establish medical camps along the route and ensure the availability of emergency healthcare services, life-saving medicines, anti-venom, and anti-rabies injections at all government hospitals and health centres.

3358685

The Electricity Department has been instructed to repair hanging or damaged power lines, insulate electric poles, and provide temporary electricity connections to authorized Kanwar camps. The Fire Department will deploy fire tenders and firefighting equipment at major camps.

3358695

The Food Safety Department has been asked to conduct intensive inspections of hotels, roadside eateries, fruit vendors, and food stalls to ensure safe and hygienic food for pilgrims.To prevent traffic congestion, the Transport Department and Traffic Police will implement diversion plans for heavy vehicles and identify dedicated parking and resting areas for Kanwariyas. A 24×7 Integrated Control Room will also be established at the district level to monitor the pilgrimage.

3358689

Superintendent of Police Kunwar Gyananjay Singh warned that strict legal action, including proceedings under the National Security Act (NSA), would be taken against anyone attempting to spread rumours or disturb law and order.

3358667

Appealing to devotees and residents, District Magistrate Kavita Meena said that the Kanwar Yatra is a symbol of faith and discipline. She urged pilgrims to follow traffic rules, avoid the use of plastic, and cooperate with the administration to ensure a safe and successful Kanwar Yatra in Hapur.

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें