किचन में जोरदार धमाके के साथ फटा इंडक्शन चूल्हा, बड़ा हादसा टला
By Sushil Sharma•6 जुलाई 2026 को 7:31 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़। जिले के ददायरा गांव में रविवार दोपहर एक घर की रसोई में रखा इंडक्शन चूल्हा अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों तक इसकी आवाज सुनाई दी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय रसोई में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

परिवार के सदस्य परमेंद्र चौधरी ने बताया कि उनकी पत्नी कुछ देर पहले खाना बनाने के बाद इंडक्शन बंद कर बाहर आ गई थीं। थोड़ी ही देर बाद रसोई से तेज धमाके की आवाज आई और धुआं निकलता दिखाई दिया। जब परिवार के लोग अंदर पहुंचे तो इंडक्शन चूल्हा पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला।

घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, समय रहते कोई व्यक्ति रसोई में मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया।

विशेषज्ञों के अनुसार इंडक्शन चूल्हे का उपयोग करते समय उसकी निर्धारित क्षमता और लोड का ध्यान रखना जरूरी है। अधिक लोड या तकनीकी खराबी की स्थिति में अंदर लगे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट प्रभावित हो सकते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। विशेषज्ञों ने सलाह दी कि उपयोग के बाद इंडक्शन का मुख्य स्विच पूरी तरह बंद कर देना चाहिए और सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए।

Induction Cooktop Explodes Inside Kitchen, Major Accident Averted
Hapur: A potentially serious accident was narrowly avoided on Sunday afternoon after an induction cooktop suddenly exploded inside a house in Dadayra village. The blast was loud enough to be heard in neighboring houses, but fortunately no one was inside the kitchen at the time of the incident.

According to family member Parmendra Chaudhary, his wife had finished cooking and switched off the induction cooktop before leaving the kitchen. A short while later, a loud explosion was heard, followed by smoke coming from the room. When the family rushed inside, they found the appliance badly damaged.

The incident caused panic among family members and nearby residents, although no injuries were reported because the kitchen was empty when the explosion occurred.

Experts say induction cooktops should always be operated within their recommended load limits. Excessive electrical load, internal technical faults, or damaged electronic circuits can increase the risk of malfunction or explosion.

They also advise users to completely switch off the appliance after use and follow all recommended safety precautions to prevent such incidents.


संबंधित ख़बरें

पर्यटन विभाग से मिले 24 कियोस्क, नए वेंडिंग जोन के लिए जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
sushil sharma
2 घंटे पहले

समय पर संपत्ति कर जमा करने वालों को 20% की छूट, 31 जुलाई तक मिलेगा लाभ
sushil sharma
2 घंटे पहले

काली नदी पर नए पुल का रास्ता साफ, 5.87 करोड़ की परियोजना से सुधरेगा आवागमन
sushil sharma
2 घंटे पहले

मतदाता संख्या के आधार पर बदली मतदान स्थलों की व्यवस्था, जिले में अब 1127 केंद्र
sushil sharma
2 घंटे पहले
