ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

मूसलाधार बारिश का कहर: गोल मार्केट में भरभराकर गिरी विशाल दीवार, कई बाइकें मलबे में दबीं, टला बड़ा हादसा

By Sushil Sharma9 जुलाई 2026 को 9:53 am बजे3 min read

मूसलाधार बारिश का कहर: गोल मार्केट में भरभराकर गिरी विशाल दीवार, कई बाइकें मलबे में दबीं, टला बड़ा हादसा

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। गुरुवार को बारिश ने शहर में दो बड़े हादसों को जन्म दिया। सुबह जहां पिलखुवा क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं कुछ ही देर बाद शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में शुमार गोल मार्केट स्थित मोबाइल मार्केट में एक विशाल दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में कई मोटरसाइकिलें दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि उस समय तेज बारिश के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही कम होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार में नमी आ गई थी। अचानक तेज धमाके के साथ दीवार भरभराकर नीचे गिर गई। दीवार गिरते ही पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

दीवार के नीचे खड़ी कई मोटरसाइकिलें पूरी तरह मलबे में दब गईं। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा मलबा हटाकर मोटरसाइकिलों को बाहर निकाला। बाहर निकाली गई कई बाइकें पूरी तरह चकनाचूर मिलीं।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.37.14 PM

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित कराया। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा बाजार के व्यस्त समय में होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। लगातार बारिश के कारण बाजार में भीड़ कम होने से बड़ा जनहानि वाला हादसा टल गया।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 9.55.39 AM

लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और जर्जर भवनों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने और कमजोर भवनों की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 4.47.20 PM

Heavy Rain Triggers Wall Collapse in Hapur's Gol Market, Several Motorcycles Crushed; Major Tragedy Averted

Hapur: Continuous heavy rainfall continued to wreak havoc in Hapur on Thursday, leading to another major incident in the city. While a man lost his life earlier in the day after the roof of his house collapsed, a massive wall suddenly came crashing down in the busy mobile market located at Gol Market, one of the city's busiest commercial areas.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

The wall collapsed amid relentless rainfall, burying several parked motorcycles under the debris and causing extensive damage. Fortunately, due to the heavy rain, footfall in the market was significantly lower than usual, preventing what could have been a major tragedy involving pedestrians and shoppers.

fgfhgbd

According to eyewitnesses, the wall gave way with a loud crash, triggering panic among shopkeepers and nearby residents. People immediately rushed to safety, while local traders and residents informed the police about the incident.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM

With the help of locals, the debris was cleared and several motorcycles trapped beneath the collapsed wall were pulled out. Most of the vehicles were found badly damaged, resulting in substantial financial losses for their owners.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM

Police reached the spot soon after receiving the information and assessed the situation. Residents said that Gol Market witnesses thousands of visitors every day, and had the wall collapsed during peak business hours, the incident could have claimed several lives.

WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.57.46 PM (1)

The back-to-back rain-related incidents have raised serious concerns over the safety of old and weakened structures in the city. Local residents have urged the administration to inspect dilapidated buildings and unsafe walls immediately to prevent similar accidents during the ongoing monsoon season.

WhatsApp Image 2026-07-07 at 4.09.37 PMWhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM (1)gfhdfghrdfScreenshot 2026-07-01 150731

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

आशा कर्मियों ने वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

आशा कर्मियों ने वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

sushil sharma

2 घंटे पहले

9 जुलाई का राशिफल
उत्तर प्रदेश

9 जुलाई का राशिफल

9 जुलाई गुरुवार का दैनिक राशिफल: ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल, करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और शुभ सलाह। (159 अक्षर)

3 घंटे पहले

फॉल्ट लोकेटर मशीन के अभाव में ढाई घंटे बंद रहा बिजलीघर, आठ हजार से अधिक घरों की बिजली गुल
उत्तर प्रदेश

फॉल्ट लोकेटर मशीन के अभाव में ढाई घंटे बंद रहा बिजलीघर, आठ हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

sushil sharma

4 घंटे पहले

छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अब तक शुरू नहीं, अधूरे कार्य पर डीएम सख्त; मरीजों को नहीं मिल रहा आधुनिक इलाज का लाभ
उत्तर प्रदेश

छह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अब तक शुरू नहीं, अधूरे कार्य पर डीएम सख्त; मरीजों को नहीं मिल रहा आधुनिक इलाज का लाभ

sushil sharma

4 घंटे पहले