नाबालिग बहनों से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
By Sushil Sharma•10 जुलाई 2026 को 4:44 am बजे•3 min read

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ में दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में फरार मुख्य आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार। आरोपी से अवैध तमंचा बरामद, मामले की जांच जारी।
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले पीड़ित परिवार की शिकायत पर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक 13 वर्षीय किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने पहले उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया, लेकिन लगातार रक्तस्राव की शिकायत बनी रही। इसी बीच परिवार को पता चला कि उसकी चचेरी बहन, जो उसकी सहेली भी है, उसे भी इसी तरह की परेशानी हो रही है। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनसे विस्तार से बात की, जिसके बाद जो जानकारी सामने आई उसने सभी को झकझोर दिया।

किशोरियों ने परिजनों को बताया कि 26 जून को गांव का रहने वाला धान की रोपाई का ठेका लेने वाला युवक भोले उन्हें खेत में काम कराने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि वहां उसने दोनों नाबालिगों के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देकर देर रात उन्हें घर छोड़ गया। भय के कारण दोनों बच्चियां कई दिनों तक चुप रहीं।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी गांव अल्लाबख्शपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है तथा पीड़ित किशोरियों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Main Suspect in Case Involving Two Minor Girls Arrested After Police Operation in Hapur
Hapur, Uttar Pradesh: Police in Hapur district have arrested the main suspect in a case involving two minor girls following a police operation in the Garhmukteshwar area on Friday morning. According to officials, the suspect attempted to evade arrest and was apprehended during the operation. An illegal country-made firearm and ammunition were recovered from his possession. He was taken to a hospital for medical examination and treatment.

Police said the case was registered after the families of two minor girls approached Garhmukteshwar Police Station with a complaint. The matter came to light when the girls experienced health issues, prompting their families to seek medical attention. During subsequent conversations with family members, the girls disclosed the alleged incident.

According to the complaint, on June 26, a local paddy contractor, identified as Bhole, allegedly took the girls to a field on the pretext of agricultural work, where he is accused of sexually assaulting them. The families later reported the matter to the police, after which a case was registered under the relevant legal provisions.

Following the registration of the FIR, police launched a search operation to trace the accused. Based on specific information received on Friday, officers located and arrested him. Police also seized an illegal firearm and cartridges during the operation.

Circle Officer Rahul Yadav said that the accused is in police custody, the recovered weapon has been seized, and further legal proceedings are underway. The investigation into the case is continuing.


संबंधित ख़बरें

ढाई साल पहले बजी थी शहनाई, अब खेत में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
गढ़मुक्तेश्वर में खेत के पेड़ से लटका मिला विवाहिता प्रियंका का शव। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
2 घंटे पहले

10 जुलाई, शुक्रवार का दैनिक राशिफल
हापुड़। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 10 जुलाई, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और निर्णय लेने में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
2 घंटे पहले

बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, गोल मार्केट में तैरती दिखीं स्कूटी-बाइक
sushil sharma
17 घंटे पहले

मूसलाधार बारिश का कहर: गोल मार्केट में भरभराकर गिरी विशाल दीवार, कई बाइकें मलबे में दबीं, टला बड़ा हादसा
sushil sharma
20 घंटे पहले
