रेलवे ट्रैक किनारे मिला पल्लेदार का शव, पहचान होते ही पुलिस ने शुरू की जांच
By Sushil Sharma•10 जुलाई 2026 को 8:25 am बजे•2 min read

sushil sharma
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित रेलवे लाइन के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान 45 वर्षीय बसंत, निवासी जिला सहरसा (बिहार) के रूप में हुई। वह हापुड़ की एफसीआई कॉलोनी में रहकर पल्लेदारी का कार्य करता था।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसकी गतिविधियों और घटनास्थल तक पहुंचने की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।

Body Found Near Railway Track on Delhi Road in Hapur, Police Launch Investigation
Hapur: Panic spread in the Kotwali police station area of Hapur after the body of a 45-year-old man was found near the railway track on Delhi Road on Friday. Local residents spotted the body lying beside the track and immediately informed the police.

A police team, along with the forensic unit, reached the scene, secured the area, and collected evidence. The body was taken into custody and sent for a post-mortem examination.

The deceased was identified as Basant (45), a native of Saharsa district in Bihar. According to police, he was working as a labourer (porter) and was residing in the FCI Colony in Hapur.

The discovery of the body drew a large crowd to the spot as police carried out their investigation. Officers questioned local residents and examined the area for clues while the forensic team documented and collected evidence.

Police officials said the exact cause of death will be determined after the post-mortem report is received. Authorities are investigating the case from all possible angles and are working to establish the circumstances leading to the incident.




संबंधित ख़बरें

बारिश के बाद जागी पालिका, मजदूरों की जान से खिलवाड़! करोड़ों की मशीनें बनीं शोपीस, गंदे नाले में उतारे सफाईकर्मी
sushil sharma
2 घंटे पहले

नाबालिग बहनों से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ में दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में फरार मुख्य आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार। आरोपी से अवैध तमंचा बरामद, मामले की जांच जारी।
6 घंटे पहले

ढाई साल पहले बजी थी शहनाई, अब खेत में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
गढ़मुक्तेश्वर में खेत के पेड़ से लटका मिला विवाहिता प्रियंका का शव। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
6 घंटे पहले

10 जुलाई, शुक्रवार का दैनिक राशिफल
हापुड़। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 10 जुलाई, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और निर्णय लेने में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
7 घंटे पहले
