हापुड़ की सड़कों पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल, तीन युवकों का वीडियो वायरल
By Sushil Sharma•4 जुलाई 2026 को 11:30 am बजे•3 min read

sushil sharma
हापुड़। जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। थाना देहात क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में स्टंटबाजी और हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बाइक नंबर की पहचान कर आरोपित युवकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में एक बाइक पर तीन युवक सवार दिखाई दे रहे हैं। बाइक चला रहा युवक लापरवाही की हद पार करते हुए चलते वाहन को बार-बार सड़क पर झुकाकर स्टंट करता नजर आ रहा है, जबकि पीछे बैठे दोनों युवक भी बेपरवाह अंदाज में सड़क पर हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी चूक किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान को भी गंभीर खतरे में डालती है। आए दिन सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए युवा इस तरह के खतरनाक करतब करते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

बताया जा रहा है कि किसी राहगीर ने युवकों की इस हरकत का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।

यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। बाइक के पंजीकरण नंबर की जांच कराई जा रही है तथा स्थानीय थाना पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन सहित अन्य आवश्यक धाराओं में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी या किसी भी प्रकार की लापरवाही से वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Dangerous Bike Stunt Video Goes Viral in Hapur, Police Launch Investigation
Hapur: A video showing three youths creating a ruckus and performing dangerous stunts on a motorcycle on a public road went viral on social media on Saturday. The incident is reportedly from the Dehat police station area of Hapur district. Taking cognizance of the viral video, the police have initiated an investigation and assured strict action against those involved.

In the viral clip, three young men can be seen riding on a single motorcycle at high speed. The rider is seen dangerously leaning the bike while driving, performing risky stunts on the road, while the other two passengers appear to be encouraging the reckless behavior. The stunt was carried out on a public road where other vehicles were also passing, posing a serious threat to the lives of commuters and pedestrians.

According to local sources, such reckless riding could have easily resulted in a major road accident. The video was reportedly recorded by a passerby and later shared on social media, where it quickly gained attention.
Following the circulation of the video, the Hapur Police took immediate notice and began efforts to identify the motorcycle and the riders involved. Officials stated that action would be taken in accordance with the law after completing the investigation.

Traffic In-charge Naresh Kumar said that the registration number of the motorcycle is being verified and information is also being collected from the local police station. He added that appropriate legal action will be taken against the accused once the investigation is completed.

Police have also appealed to the public, especially young riders, to avoid dangerous stunts and follow traffic rules to ensure the safety of themselves and others on the road.

संबंधित ख़बरें

अध्यादेश वापस लेने के आश्वासन पर खत्म हुई धौलाना तहसील की हड़ताल
Dhaulana Tehsil Strike, Dhaulana News, Hapur News, Hapur Latest News Dhaulana Bar Association, Advocates Strike, Stamp Vendors Strike
1 घंटे पहले

तीन दिन में ही बुलडोजर कार्रवाई बेअसर, गोल मार्केट में फिर सज गईं अवैध दुकानें
sushil sharma
2 घंटे पहले

गंगा में छलांग लगाकर जान देने पहुंची महिला, लोगों की सतर्कता से बची जिंदगी
sushil sharma
2 घंटे पहले

NAFIS रैंकिंग में मेरठ रेंज का दबदबा, हापुड़ समेत चारों जिलों ने लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान
sushil sharma
4 घंटे पहले