ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

हाथ जोड़ती रही युवती, थप्पड़ बरसाता रहा युवक; हापुड़ की सड़क पर शर्मनाक वारदात

By Sushil Sharma4 min read

हाथ जोड़ती रही युवती, थप्पड़ बरसाता रहा युवक; हापुड़ की सड़क पर शर्मनाक वारदात

हापुड़ में बीच सड़क युवती के साथ युवक की बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल। हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही पीड़िता, आरोपी ने पत्थर से भी धमकाया। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई की मांग तेज।

शेयर करें:
3550390

हापुड़। एक ओर सरकार और पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर लगातार अभियान चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर समाज में कुछ लोग अब भी महिलाओं को कमजोर समझकर उनके सम्मान को सरेआम तार-तार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार रात हापुड़ में ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर एक युवती के साथ मारपीट की सारी हदें पार कर दीं। युवती हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन युवक का गुस्सा नहीं थमा। इतना ही नहीं, उसने सड़क से पत्थर उठाकर युवती को धमकाया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है।

3369325

रविवार रात मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के सामने न्यू आलोक कॉलोनी के बाहर यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक लगातार युवती को थप्पड़ मार रहा था। युवती भयभीत होकर उसके सामने हाथ जोड़ती रही और उसे शांत होने की गुहार लगाती रही, लेकिन युवक ने उसकी एक नहीं सुनी। राहगीरों के सामने ही वह युवती पर हाथ उठाता रहा।

3482987

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के बाद भी युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने सड़क पर पत्थर तलाशना शुरू किया और एक बड़ा पत्थर उठाकर युवती की ओर बढ़ गया। वीडियो में युवक पत्थर दिखाकर युवती को डराता और धमकाता नजर आ रहा है। पत्थर देखकर युवती फिर से हाथ जोड़कर उससे रहम की अपील करने लगी, लेकिन युवक लगातार उसे डराने का प्रयास करता रहा।

3358696

इसी दौरान कॉलोनी में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। आसपास मौजूद कुछ लोगों की नजर युवक पर पड़ी तो वह मौके से निकल गया। इस बीच किसी व्यक्ति ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

3358748

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक और युवती के बीच क्या संबंध था और विवाद किस बात को लेकर हुआ। मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि यदि पीड़िता शिकायत दर्ज कराती है या पुलिस वीडियो का स्वतः संज्ञान लेती है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

3220332

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चल रहे तमाम अभियानों के बीच बीच सड़क पर हुई यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब एक युवती सार्वजनिक स्थान पर हाथ जोड़कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही थी, तब उसकी मदद के लिए कितने लोग आगे आए? वायरल वीडियो अब पुलिस कार्रवाई और समाज की संवेदनशीलता, दोनों की परीक्षा बन गया है।

3358675

Young Woman Pleads for Mercy as Man Continues Slapping Her; Shocking Assault on Hapur Road

Hapur: While the government and police continue to run campaigns promoting women's safety, dignity, and empowerment, incidents of violence against women continue to raise serious concerns. A disturbing incident surfaced in Hapur on Sunday night, where a young man allegedly assaulted a young woman in the middle of a public road.

3358695

Despite the woman folding her hands and pleading for mercy, the man repeatedly slapped her and later threatened her with a stone. A video of the incident has since gone viral on social media, triggering widespread outrage.

3358699

The incident reportedly took place outside New Alok Colony, in front of Diwan Public School on Meerut Road. According to eyewitnesses, the accused repeatedly slapped the woman while she stood in fear, begging him to stop. Despite her repeated pleas, the man continued to assault her in full public view.

3550707

Eyewitnesses further claimed that the man's anger did not subside even after the assault. He allegedly began searching for a stone on the roadside, picked up a large rock, and advanced towards the woman. The viral video reportedly shows him brandishing the stone to intimidate and threaten her. Frightened by his actions, the woman once again folded her hands and pleaded with him for mercy.

3549983

As more residents and passersby began gathering in the area, the accused reportedly fled the scene. Meanwhile, a bystander recorded the entire incident on a mobile phone. After the video surfaced online, social media users demanded strict action against the accused.

3378896

It is still unclear what relationship, if any, existed between the man and the woman or what led to the altercation. So far, the police have not issued any official statement regarding the incident. However, following the viral video, many people have urged the police to take suo motu cognizance or initiate legal action if the victim files a complaint.

3358667

The incident has once again raised serious questions about women's safety in public places despite ongoing awareness campaigns. It has also sparked a debate over bystander intervention, as many are asking why no one stepped forward to protect the woman while she was pleading for help in broad public view.

3358677

The viral video is now seen as a test not only of police response but also of society's collective responsibility toward protecting women.

335867633587493358685

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें