एक घंटे की मूसलाधार बारिश से हापुड़ की रफ्तार थमी, कई इलाकों में जलभराव
By Sushil Sharma•6 जुलाई 2026 को 6:52 am बजे•3 min read

sushil sharma
हापुड़। रविवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। गढ़ रोड समेत कई प्रमुख सड़कों, बाजारों और दर्जनों मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी का स्तर लगभग दो फीट तक पहुंच गया, जिससे दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए और पैदल राहगीरों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

बारिश के दौरान गढ़ रोड, रेलवे रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, दिल्ली-गढ़ रोड, फ्रीगंज रोड और मीनाक्षी रोड सहित कई व्यस्त मार्ग जलमग्न हो गए। जलभराव का असर आसपास के रिहायशी इलाकों में भी देखने को मिला।
गोल मार्केट और अतरपुरा चौपला क्षेत्र में कुछ बंद दुकानों में नाले का पानी अंदर घुस जाने से व्यापारियों को नुकसान की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की समय पर और प्रभावी सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल सका।

इंद्रलोक कॉलोनी, गांधी गंज, श्रीनगर, शिवपुरी, आर्यनगर, जवाहर गंज, सिकंदर गेट, मोती कॉलोनी, कृष्णा नगर, आदर्श नगर, जसरूप नगर, माता मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में जलभराव से आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को हुई।

इस मामले में एचपीडीए के सचिव अमित कादियान ने बताया कि गढ़ रोड पर सड़क का स्तर नाले से नीचे होने के कारण पानी जमा होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सड़क को ऊंचा कर निर्माण कराया जाएगा, जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि तेज बारिश के कारण कुछ समय के लिए जलभराव की स्थिति बनी थी, लेकिन नालों की सफाई होने के कारण पानी जल्द ही निकल गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

One Hour of Heavy Rain Leaves Hapur Waterlogged, Commuters Face Major Disruptions
Hapur: Heavy rainfall lasting nearly an hour on Sunday afternoon led to widespread waterlogging across several parts of the city, disrupting traffic and causing inconvenience to residents. Water accumulated up to nearly two feet in some locations, leaving several two-wheelers stranded and making movement difficult for pedestrians.

Major roads, including Garh Road, Railway Road, Swarg Ashram Road, Delhi-Garh Road, Freeganj Road, and Meenakshi Road, witnessed significant waterlogging. Nearby residential areas were also affected as rainwater collected on streets and lanes.
In Gol Market and Atarpura Chaupala, drain water reportedly entered a few closed shops, raising concerns among local traders. Residents alleged that inadequate cleaning of drainage channels contributed to the slow drainage of rainwater.

Areas such as Indralok Colony, Gandhi Ganj, Srinagar, Shivpuri, Arya Nagar, Jawahar Ganj, Sikandar Gate, Moti Colony, Krishna Nagar, Adarsh Nagar, Jasroop Nagar, and Mata Mohalla also experienced waterlogging, causing difficulties for daily commuters. Two-wheeler riders and pedestrians were among the worst affected.

HPDA Secretary Amit Kadiyan stated that Garh Road is lower than the adjoining drain, which leads to water accumulation during heavy rainfall. He said the road is planned to be elevated in the future to improve drainage.

Municipal Executive Officer Sanjay Kumar Mishra said the waterlogging was temporary and that the accumulated rainwater receded quickly due to cleaned drainage channels. He added that he personally inspected the affected areas after the rainfall.


संबंधित ख़बरें

पर्यटन विभाग से मिले 24 कियोस्क, नए वेंडिंग जोन के लिए जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
sushil sharma
1 घंटे पहले

किचन में जोरदार धमाके के साथ फटा इंडक्शन चूल्हा, बड़ा हादसा टला
sushil sharma
1 घंटे पहले

समय पर संपत्ति कर जमा करने वालों को 20% की छूट, 31 जुलाई तक मिलेगा लाभ
sushil sharma
1 घंटे पहले

काली नदी पर नए पुल का रास्ता साफ, 5.87 करोड़ की परियोजना से सुधरेगा आवागमन
sushil sharma
1 घंटे पहले
