फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
By Sushil Sharma•2 जुलाई 2026 को 7:45 am बजे•1 min read

sushil sharma
पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, ग्राम खेड़ा निवासी महीपाल सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के ही रहने वाले राकेश ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इब्राहिमपुर तिसौली स्थित एक जमीन से जुड़े नकली दस्तावेज तैयार किए।

आरोप है कि इन कथित फर्जी कागजात का इस्तेमाल न्यायालय में चल रहे भूमि विवाद से संबंधित मुकदमे में भी किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश की जा रही थी।

क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र ने बताया कि वांछित आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Accused Arrested in Alleged Land Grab Case Involving Forged Documents
Pilkhuwa police have arrested a man wanted in connection with an alleged land fraud case involving forged property documents. The accused had been absconding since the case was registered.

According to police, the FIR was lodged following a complaint by Mahipal Singh, a resident of Kheda village. The complainant alleged that Rakesh, along with several associates, prepared forged documents related to a piece of land located in Ibrahimpur Tisauli.

Police further stated that the allegedly fabricated documents were also used in legal proceedings before a court in connection with the disputed property.

Circle Officer Munish Chandra confirmed that the wanted accused, Rakesh, has been taken into custody. The investigation is still underway, and further legal action will be based on the evidence and findings that emerge during the probe.




संबंधित ख़बरें

चकबंदी में पारदर्शिता से नहीं होगा कोई समझौता, हर किसान को मिलेगा न्याय: डीएम कविता मीना
sushil sharma
4 मिनट पहले

रहस्यमय परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुरानी बताई जा रही लाश
गौरव राणा
2 घंटे पहले

रास्ते में घेरकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
sushil sharma
2 घंटे पहले

जमीन विवाद में जिला पूर्ति अधिकारी समेत पांच लोगों पर केस, जांच शुरू
sushil sharma
2 घंटे पहले