ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, वन महोत्सव में गूंजा प्रकृति बचाने का संदेश

By Sushil Sharma7 जुलाई 2026 को 10:27 am बजे5 min read

पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, वन महोत्सव में गूंजा प्रकृति बचाने का संदेश

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वन महोत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश गूंजता रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 9.55.39 AM

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा पांच के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यार्थियों ने वन महोत्सव के महत्व पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने वृक्षों की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसने सभी को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराया। समूह गीत के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

वन महोत्सव के तहत कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। छात्र-छात्राएं अपने साथ पौधे लेकर पहुंचे और शिक्षकों के मार्गदर्शन में उनका रोपण किया। विद्यार्थियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाकर ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे ताकि वे भविष्य में विशाल वृक्ष बन सकें।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

विद्यालय के प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने प्रकृति विषय पर आकर्षक क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगी कलाकृतियों के माध्यम से हरियाली बचाने और प्रकृति से प्रेम का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 2.42.50 PM

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्लेग्रुप के विद्यार्थियों की माताओं की सहभागिता रही। विद्यालय द्वारा आयोजित रचनात्मक गतिविधि में माताओं ने सूखी पत्तियों, फूलों, घास, सूखी टहनियों एवं अन्य प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक फोटो फ्रेम तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से 'री-यूज़' और 'रीसाइक्लिंग' का प्रभावी संदेश दिया गया। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यवहारिक शिक्षा भी प्रदान करते हैं।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.37.14 PM

विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं।

fgfhgbd

विद्यालय के चेयरमैन वैभव गोयल ने कहा, "आज पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बन चुका है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य देना है तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना होगा।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है।

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM

वन महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करते हैं। जब बच्चे स्वयं पौधे लगाते हैं और उनकी देखभाल का संकल्प लेते हैं तो वे जीवनभर प्रकृति के महत्व को समझते हैं। हमें विश्वास है कि आज का यह छोटा प्रयास भविष्य में एक हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।"

Brainwaves International School Celebrates Van Mahotsav with Great Enthusiasm, Inspires Students to Protect Nature

Hapur: Brainwaves International School celebrated Van Mahotsav with great enthusiasm, promoting environmental awareness and the importance of tree conservation among students. The event aimed to instill a sense of responsibility towards nature and encourage children to contribute to a greener and healthier future.

3220332

The celebration began with a special morning assembly presented by Class V students. They shared inspiring thoughts highlighting the significance of Van Mahotsav and the need to protect trees for maintaining ecological balance. Students also staged a thought-provoking skit emphasizing the importance of forests and environmental conservation. A melodious group song further reinforced the message of preserving nature and received appreciation from everyone present.

3369304

As part of the celebration, students of Classes VI and VII actively participated in a tree plantation drive. Bringing saplings from home, they planted them across the school campus and pledged to nurture them, reaffirming their commitment to protecting the environment.

The youngest learners from the Pre-Primary section showcased their creativity through engaging nature-themed craft activities, expressing their love for the environment in colorful and imaginative ways.

3227268

A special highlight of the event was the enthusiastic participation of mothers of Playgroup students. Invited by the school, they created beautiful photo frames using dried leaves, flowers, grass, twigs, and other natural materials. The activity promoted the values of reuse and recycling, while encouraging sustainable practices through creative expression.

Teachers also educated students about the vital role of trees in maintaining ecological balance, reducing pollution, and ensuring a sustainable future. Students were encouraged not only to plant more trees but also to take responsibility for their care and preservation.

3118657

The school management appreciated the active participation of students, parents, and teachers, stating that such initiatives help develop environmental consciousness, social responsibility, and respect for nature among children.

Speaking on the occasion, Chairman Vaibhav Goyal said, "Environmental conservation is no longer just a campaign; it is a shared responsibility of every individual. If we wish to leave behind a cleaner, greener, and healthier planet for future generations, we must encourage children to develop a lifelong bond with nature. At Brainwaves International School, our goal extends beyond academic excellence—we strive to nurture responsible and compassionate citizens. Van Mahotsav provides students with practical learning experiences that inspire them to understand the value of trees and biodiversity. When children plant and care for saplings themselves, they develop a deeper appreciation for the environment. We believe that these small efforts today will make a significant contribution toward building a greener and more sustainable India tomorrow."

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AMWhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM (1)

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें