ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

एंबुलेंस में महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा, वार्ड बॉय से मारपीट

By Sushil Sharma4 min read

एंबुलेंस में महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा, वार्ड बॉय से मारपीट

हापुड़ के ब्लूम हॉस्पिटल में भर्ती महिला की अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाते समय एंबुलेंस में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने वार्ड बॉय से मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

शेयर करें:
3550390

हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित ब्लूम हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में आ गया। अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे स्थान पर ले जाते समय एंबुलेंस में ही मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और मौजूद वार्ड बॉय के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

3369315

जानकारी के अनुसार महिला का इलाज ब्लूम हॉस्पिटल में चल रहा था। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण चिकित्सकों ने उसे एंबुलेंस के जरिए दूसरे सेंटर पर भेजा। आरोप है कि रास्ते में ही महिला की हालत बिगड़ गई और उसने एंबुलेंस के अंदर ही दम तोड़ दिया।

3358695

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद एक वार्ड बॉय को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय को काफी देर तक पीटा गया, जबकि अस्पताल का कोई अन्य कर्मचारी उसे बचाने के लिए सामने नहीं आया।

3482987

मारपीट की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

3358758

परिजनों का आरोप है कि यदि महिला का समय पर और उचित उपचार किया जाता तथा अस्पताल में आवश्यक जांच की सुविधा होती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

3358699

गौरतलब है कि ब्लूम हॉस्पिटल पहले भी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का सामना कर चुका है। लापरवाही और अनियमितताओं के आरोपों के चलते यह अस्पताल पूर्व में सील भी किया जा चुका है। एक बार फिर सामने आए इस मामले ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

3358697

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट की घटना और महिला की मौत के कारणों की भी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Woman Dies in Ambulance While Being Taken for Ultrasound, Family Assaults Ward Boy at Bloom Hospital

Hapur: A private hospital in Hapur has once again come under scrutiny after a woman patient died while being transported in an ambulance for an ultrasound examination. Following her death, enraged family members allegedly assaulted a ward boy inside the hospital premises. The entire incident was captured on the hospital's CCTV cameras.

3358675

According to initial information, the woman was admitted to Bloom Hospital, located under the jurisdiction of Hapur Dehat Police Station, for medical treatment. Since the hospital reportedly did not have ultrasound facilities, doctors referred her to another diagnostic center for the test. She was being taken there in an ambulance when her condition suddenly deteriorated, and she died on the way.

3220332

The woman's death triggered outrage among her relatives, who accused the hospital of gross medical negligence. They returned to the hospital and created a commotion before allegedly attacking a ward boy present at the facility. Eyewitnesses claimed that the ward boy was beaten severely, while other hospital staff did not intervene to rescue him.

3358677

The assault was recorded on the hospital's CCTV cameras, and the footage has now surfaced.

Family members alleged that if the hospital had provided timely treatment and had essential diagnostic facilities available, the woman's life might have been saved. However, the hospital management has not issued any official statement regarding the incident so far.

3550707

Notably, Bloom Hospital has faced action from the Health Department in the past and was previously sealed over allegations of negligence and irregularities. The latest incident has once again raised serious concerns about patient safety and the functioning of private hospitals.

3549983

Police reached the spot after receiving information and brought the situation under control. Officials said that an investigation is underway into both the woman's death and the assault on the ward boy. CCTV footage and other evidence are being examined, and further legal action will be taken based on the findings.

3378896

Note: The allegations of negligence are those of the deceased woman's family. The exact cause of death and any medical negligence will be determined only after the official investigation.

33586852288071

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें